
Maharashtra Political Crisis: फ्लोर टेस्ट के खिलाफ शिवसेना की अर्जी, SC में होगी सुनवाई
AajTak
उद्धव सरकार के इम्तिहान का फाइनल काउंडडाउन शुरू हो चुका है. आज शाम जहां सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के जरिए शिवसेना अपनी बात रखना चाहती है वहीं बागी गुट कल के फ्लोर टेस्ट की तैयारियों को अमली जामा पहना रहा है. गुवाहाटी से निकलकर गोवा होते हुए शिंदे गुट कल मुंबई पहुंचेगा. इस बीच आंकड़ों का खेल जारी है, आरोपों का दौर जारी है. वहीं गुवाहाटी से गोवा रवानगी से ठीक पहले की तस्वीरें कामाख्या मंदिर की हैं जहां बागी विधायक दर्शकों के लिए गए थे. जाहिर है,मन्नत 'मिशन मुंबई' की कामयाबी की ही रही होगी. महाराष्ट्र पर देखें ये वीडियो.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










