
Maharashtra News: रेस्टोरेंट्स और बार रात 1:30 बजे तक खोलने की मिले इजाज़त, संगठन ने सीएम उद्धव से की मांग
ABP News
Maharashtra News: कोविड के दौर में जिन सेक्टरों पर सबसे ज्यादा मार पड़ी है, उनमें से एक हॉस्पिटैलिटी सेक्टर भी है. मुंबई में कई बार और रेस्टोरेंट बंद हुए हैं.
Maharashtra News: एक ओर मुंबई में उद्योग धंधे फिर से रफ्तार पकड़ रहे हैं, ऑफिस खुल चुके हैं. वहीं दूसरी ओर मुंबई के रेस्टोरेंट्स और बार अभी भी रात 10 बजे बंद करने के सरकारी नियम हैं. ऐसे में होटल रेस्टोरेंट के एसोसिएशन आहार ने सरकार से मांग की है कि रात 10 बजे की बजाय नियम बदलकर पहले की तरह रात के 1:30 बजे तक होटल और रेस्टोरेंट्स को खोलने की इजाज़त दी जाए, ताकि भारी घाटे में चल रहे इस क्षेत्र में व्यवसायियों को कुछ राहत मिल सके.
कोविड के दौर में जिन सेक्टरों पर सबसे ज्यादा मार पड़ी है, उनमें से एक हॉस्पिटैलिटी सेक्टर भी है. मुंबई में कई बार और रेस्टोरेंट बंद हुए हैं. हजारों लोग बेरोजगार हुए. अब जबकि अर्थव्यवस्था रफ्तार पकड़ रही है, आम जनजीवन सामान्य हो रहा है ऐसे में आहार की मांग है कि रेस्टोरेंट्स को रात 1.30 बजे तक खोलने की अनुमति दी जाए. उनका कहना है कि रात 10 बजे तक रेस्टोरेंट चलाकर व्यवसाई कोई लाभ नहीं कर रहे हैं. बैठे हुए बस जैसे-तैसे सर्वाइव कर रहे हैं. कर्मचारियों की सैलरी लागत निकालना मुश्किल हो रहा है. आम आदमी अपनी नौकरी करके ट्रैफिक के बीच आठ बजे घर जाता है 9 बजे के बाद ही उसके डिनर का प्लान बनता है और 10 बजे तक रेस्टोरेंट पहुंचते हैं, ऐसे में 10 बजे बंद करना घाटे का सौदा है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












