
Maharashtra Crime: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी के साथ मारपीट, फिर मौके से भाग निकला आरोपी
AajTak
आरोपी ने पुलिस की एसएसटी टीम के साथ बहसबाजी की और उन्हें वाहन की जांच नहीं करने दी. इसी दौरान मौका देखकर वो अपनी गाड़ी मौके से भगा ले गया. उन्होंने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.
Maharashtra News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में वाहनों की जांच के लिए तैनात पुलिस की स्थैतिक निगरानी टीम (SST) के एक जवान के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. इस वारदात को अंजाम देकर आरोपी पुलिस के सामने ही भाग निकला. अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है. हालांकि पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
ठाणे पुलिस के मुताबिक, आरोपी शख्स की पहचान दादू गायकवाड़ के तौर पर हुई है. एक पुलिस अधिकारी इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि एसएसटी टीम गुरुवार शाम भिवंडी शहर में चेकिंग कर रही थी. तभी टीम ने एक वाहन को जांच के लिए रोका, लेकिन मोटर चालक ने सहयोग करने से इनकार कर दिया और एक कांस्टेबल को धक्का दे दिया.
पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि आरोपी ने पुलिस की एसएसटी टीम के साथ बहसबाजी की और उन्हें वाहन की जांच नहीं करने दी. इसी दौरान मौका देखकर वो अपनी गाड़ी मौके से भगा ले गया. उन्होंने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.
पुलिस ने आरोपी दादू गायकवाड़ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 353 (जो कोई भी अपने कर्तव्य के निष्पादन में लोक सेवक होने के नाते किसी भी व्यक्ति पर हमला या आपराधिक बल का उपयोग करता है) और मोटर वाहन के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










