
Maharashtra Board 10th Result 2024 Today: जारी होने वाला है महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, बुकमार्क करें वेबसाइट्स
AajTak
MSBSHSE Maharashtra Board 10th Result 2024 Today: महाराष्ट्र बोर्ड आज एसएससी यानी 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी करने वाला है. जो छात्र बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए थे, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर निकालकर रख लें, ताकि रिजल्ट जारी होने के बाद बिना किसी देरी के अपनी ऑनलाइन मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकें.
MSBSHSE Maharashtra Board 10th Result 2024 Today: महाराष्ट्र 10वीं बोर्ड रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है. महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE), पुणे आज (27 मई 2024) एसएससी यानी 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित करने वाला है. नतीजे, सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित होंगे, जिसमें ओवरऑल पास प्रतिशत, जेंडरवाइज पास प्रतिशत, जिलेवार पास प्रतिशत और टॉपर छात्रों की डिटेल्स आदि की जानकारी दी जाएगी.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद, दोपहर 01 बजे महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट का डायरेक्ट एक्टिव कर दिया जाएगा. लिंक पर क्लिक करके छात्र अपने रोल नंबर और माता का नाम दर्ज करके अपनी ऑनलाइन मार्कशीट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट (Maharashtra Board 10th Result 2024) जारी होने के बाद छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट स्टेटस चेक कर सकेंगे.
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट डेट और टाइम का जरूरी नोटिस
How to Check Maharashtra Board SSC Result 2024: फॉलो करें ये स्टेप्स स्टेप 1: सबसे पहले महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in/ mahahsscboard.in पर जाएं. स्टेप 2: होमपेज पर 'SSC Examination Result 2024' लिंक (जल्द एक्टिव होगा) पर क्लिक करें. स्टेप 3: अब अपना रोल नंबर और माता का पहला नाम दर्ज करें. स्टेप 4: परिणाम आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा. स्टेप 5: आगे के लिए स्कोरकार्ड की एक हार्डकॉपी डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें.
यह भी पढ़ें: अंग्रेजी की अनिवार्यता खत्म? महाराष्ट्र SCERT ने 11वीं-12वीं के लिए विदेशी भाषा माना, जानें पूरा मामला
इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकेंगे बोर्ड रिजल्ट महाराष्ट्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट-

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







