
Maharashtra: मुंबई से बाहर न जाएं, फोन पर बात करने से बचें... राज्यसभा चुनाव से पहले BJP विधायकों को नसीहत
AajTak
Maharashtra Rajya Sabha Election 2022: मुंबई के पांच सितारा होटल ताज प्रेसिडेंट में बुधवार को भाजपा की बैठक हुई. इसमें विधायको को आदेश दिए गए कि वे मुंबई से बाहर न जाएं और साथ ही फोन पर बात करने से बचें. उन्हें कहा गया कि उनका फोन ट्रैक किया जा सकता है.
Maharashtra Rajya Sabha Election 2022: राज्यसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों ने अपने विधायकों की विशेष फिक्र करनी शुरू कर दी है. एक तरफ कांग्रेस को राजस्थान में हॉर्स ट्रेडिंग का खतरा मंडरा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र में बीजेपी ने अपने विधायकों को नसीहतें देना शुरू कर दी हैं. राज्यसभा चुनाव को लेकर आज (गुरुवार) व्हिप भी जारी करेगी. मुंबई के पांच सितारा होटल ताज प्रेसिडेंट में बुधवार को भाजपा की बैठक हुई. इसमें विधायको को आदेश दिए गए कि वे मुंबई से बाहर न जाएं और साथ ही फोन पर बात करने से बचें. उन्हें कहा गया कि उनका फोन ट्रैक किया जा सकता है. इसलिए, आंतरिक रणनीति के बारे में किसी के साथ भी बातचीत न करें. बता दें कि 10 जून को राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान होना है.
बैठक में वर्चुअली शामिल हुए देवेंद्र फडणवीस
बता दें कि इससे पहले मंगलवार को कल एक पांच सितारा होटल में महाविकास अघाड़ी की बैठक हुई थी. इसके बाद बुधवार को बीजेपी ने बैठक की. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बीजेपी के प्रमुख नेता और विधायकों के साथ बैठक की. महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस कोरोना संक्रमित होने के कारण बैठक में वर्चुअली शामिल हुए.
खरीद-फरोख्त से बचने की हिदायत दी गई
बैठक में विधायकों के सामने राज्यसभा चुनाव की रणनीति को लेकर बातचीत हुई. बैठक के लिए पूर्व मंत्री गणेश नाइक, बबनराव पाचपुते, राधाकृष्ण विखे पाटिल, गिरीश महाजन, आशीष शेलार होटल ताज प्रेसिडेंट में मौजूद रहे. इस मीटिंग में विधानपरिषद में विपक्ष नेता प्रवीण दरेकर भी शामिल हुए. मीटिंग में महाविकास आघाड़ी सरकार की खरीद-फरोख्त की कोशिशों से बचने की हिदायत भी दी गई.
आज निर्दलीय विधायक भी बैठक में शामिल होंगे

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








