
Maharashtra : मराठा आरक्षण एक्टिविस्ट मनोज जरांगे पर FIR, विरोध प्रदर्शन को लेकर हुई कार्रवाई
AajTak
मराठा आरक्षण ( Maratha reservation) एक्टिविस्ट मनोज जरांगे के खिलाफ दो अलग-अलग जगह मामला दर्ज किया गया है. बता दें कि सोमवार को मनोज ने 17 दिनों से चल रही भूख हड़ताल को वापस ले लिया है और वह अपनी मांगों को लेकर मुंबई यात्रा करने वाले हैं. इससे पहले ही महाराष्ट्र के बीड जिले में दो जगहों पर बिना अनुमति धरना प्रदर्शन और रोड जाम करने को लेकर मनोज जरांगे सहित 80 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है.
मुंबई में मराठा आरक्षण एक्टविस्ट (Maratha reservation activist) मनोज जरांगे पर पुलिस ने दो मामलों में आरोपी बनाया है. दरअसल, महाराष्ट्र (Maharashtra) के बीड जिले में बिना अनुमति उनके समर्थकों द्वारा दो अलग-अलग जगहों पर धरना प्रदर्शन और सड़क जाम करने को लेकर मनोज जरांगे पर दो मामला दर्ज किया गया है. जबकि, दोनों ही जगह मनोज जरांगे उपस्थित नहीं थे. इसके बावजूद उन पर मामला दर्ज किया गया. अधिकारियों का कहना है कि मनोज की अपील पर उनके समर्थक प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतरे थे.
एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार करीब 80 लोगों पर गैरकानूनी तरीके से इकट्ठा होने, लोक सेवक द्वारा कानूनी रूप से आदेश और महाराष्ट्र पुलिस एक्ट के सेक्शन 135 की अवहेलना का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया गया है. शनिवार को बीड जिले के शिरुर गांव में जतनादुर फाटा में विरोध प्रदर्शन और पटोदा में बीड-अहमदनगर रोड को जाम कर दिया गया था.यह जमकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की थी. एजेंसी के अनुसार पुलिस अधिकारी का कहना है कि जरांगे के समर्थकों ने अधिकारियों से आवश्यक अनुमति के बिना और बीड जिला कलेक्टर की ओर से जारी निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए प्रदर्शन किया था.
मनोज जरांगे की अपील पर हुआ था सड़क जाम पुलिस अधिकारी का कहना है कि ये सारे विरोध प्रदर्शन, नारेबाजी और सड़क जाम सिर्फ और सिर्फ जरांगे की ओर से की गई अपील के कारण की गई थी. यही कारण है कि मनोज जरांगे का नाम भी अन्य आरोपियों के साथ जोड़ा गया है. जरांगे कुनबी मराठों को महाराष्ट्र सरकार की ओर से प्रमाणपत्र जारी करने को लेकर अधिसूचना जारी करने की मांग कर रहे हैं. कुनबी एक कृषक कम्युनिटी है जो ओबीसी कटैगरी के अंदर ही आती है. जरांगे ने वापस ली भूख हड़ताल जारांगे कुनबी मराठों के रक्त संबंधियों को कुनबी प्रमाण पत्र जारी करने और ओबीसी के तहत मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग करते रहे हैं. जरांगे ने रविवार को ऐलान किया था कि वह अपनी मांगों पर जोर डालने के लिए मुंबई तक यात्रा करेंगे. जैसा कि उन्होंने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडनवीस पर ड्राफ्ट नोटिफिकेशन को लागू करने से रोके रखने का आरोप लगाया है. साथ ही जरांगे ने 17 दिनों बाद सोमवार को अपनी भूख हड़ताल वापस ले ली.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









