
Maharashtra: पेट्रोल पंप की महिला कर्मचारी पर हंसिया से किया वार, घटना CCTV में कैद
AajTak
महाराष्ट्र में एक पेट्रोल पंप पर तैनात एक महिला कर्मचारी को एक व्यक्ति ने दौड़ा-दौड़ाकर हंसिए मारे. इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया.
महाराष्ट्र के नासिक में एक पेट्रोल पंप पर तैनात एक महिला कर्मचारी पर एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस हमले में महिला बुरी तरह से घायल हो गई है. वहीं इस घटना से पेट्रोल पंप व आसपास हड़कंप मच गया. महिला को इलाज के लिए नासिक के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. धारदार हथियार से महिला पर किए गए हमले की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.
जानकारी के अनुसार, पाथर्डी गांव-वडनेर रोड स्थित जाधव पेट्रोलियम पंप पर कार्यरत महिला अपनी ड्यूटी कर रही थी. उसी दौरान एक व्यक्ति धारदार हथियार लेकर वहां आ गया और महिला पर वार कर दिया. महिला वहां से जान बचाकर भागने लगी, लेकिन हमलावर उसके पीछे दौड़ने लगा. इस दौरान पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों के बीच सनसनी फैल गई.
यहां देखें वीडियो
हमलावर ने महिला को कई जगह हंसिया मारकर घायल कर दिया. इस दौरान कुछ लोगों ने महिला को बचाने की भी कोशिश की, लेकिन हमलावर के हाथ में धारदार हथियार देख कोई भी उसके पास तक जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.
घायल महिला को नासिक के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़ित महिला का नाम जुबैदा बताया जा रहा है. इस मामले के संबंध में इंदिरा नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि महिला के बयानों के बाद ही वारदात की वजह सामने आ सकेगी.
रिपोर्टः प्रवीन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









