
Maharashtra: पालघर में तीन नाबालिग लड़कियों से बार-बार बलात्कार, आरोपी सूरत से गिरफ्तार
AajTak
Palghar Rape Case: महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार में तीन नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार की वारदात सामने आई है. पीड़ित लड़कियों में दो सगी बहने हैं. इनके साथ रेप के आरोप में 45 वर्षीय व्यक्ति को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया गया है.
महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार में तीन नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार की वारदात सामने आई है. पीड़ित लड़कियों में दो सगी बहने हैं. इनके साथ रेप के आरोप में 45 वर्षीय व्यक्ति को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. उससे पुलिस हिरासत में पूछताछ की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, आरोपी पालघर के विरार में स्थित चंदनसर इलाके में रहता है. उसका एक दोस्त जेल में बंद है. इसका फायदा उठाकर उसने उसके बेटी को बहला-फुसला कर अपनी हवस का शिकार बना डाला. इसके बाद वो लगातार उसके साथ रेप करता रहा. इसी तरह उसने अपने पड़ोस में रहने वाली 13 और 17 साल की दो सगी बहनों के साथ भी बार-बार बलात्कार करता रहा.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी पिछले साल दिसंबर से लगातार वारदात को अंजाम दे रहा था. पीड़ित लड़कियों की शिकायत के आधार पर 23 फरवरी को आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) की धारा 64(2)(एम) और 65 (1) के तहत केस दर्ज किया गया. इसके बाद उसे गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया गया.
बताते चलें कि 23 फरवरी को पालघर जिले के विरार में ही रेप का एक केस दर्ज किया गया था. इसमें एक नाबालिग लड़की को नशीला पदार्थ देकर उसके बॉयफ्रेंड ने बलात्कार किया. पीड़िता एक कॉमन फ्रेंड के बर्थडे पार्टी में गई हुई थी. इसका खुलासा तब हुआ, जब वो गर्भवती हो गई. उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विरार की रहने वाली 16 वर्षीय लड़की 2 जनवरी को एक कॉमन फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में अपने बॉयफ्रेंड के साथ गई थी. वहां उसके बॉयफ्रेंड ने उसे नशीले पदार्थ से युक्त केक और ड्रिंक्स पिला दिए. वो जब बेहोश हो गई, तब आरोपी ने अपने दोस्त के घर के बेडरूम में उसको अपनी हवस का शिकार बना डाला. इस घटना के बाद आरोपी पीड़िता को उसके घर छोड़ दिया.
बीते दिनों पीड़िता की तबियत खराब होने पर उसके परिजन अस्पताल ले गए. वहां जांच के दौरान पता चला कि वो गर्भवती है. इसके बाद पूछताछ करने पर पीड़िता ने परिजनों को आरोपी के करतूतों के बारे में बता दिया. परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे. वहां उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई. आरोपी की तलाश जारी है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







