
Maharashtra: नहर में गिरी कार, हादसे में परिवार के छह लोगों की मौत, एक घायल
AajTak
परिवार एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के बाद ऑल्टो कार से तासगांव लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी कार चिंचनी इलाके में नहर की सूखी तलहटी में लुढ़क गई. इस दुर्घटना में 60 साल के राजेंद्र जगन्नाथ पाटिल, 55 साल की सुजाता पाटिल, 30 साल की प्रियंका खराडे, 3 साल के ध्रुव, दो साल के राजीवी और एक साल की कार्तिकी की मौत हो गई.
महाराष्ट्र के सांगली जिले में बुधवार को एक कार के सूखी नहर में गिर जाने से तीन बच्चों समेत एक परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई. हादसे में परिवार का एक सदस्य घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घातक दुर्घटना तड़के चिंचनी इलाके में हुई.
उन्होंने बताया कि पीड़ित कवठे-महांकाल इलाके में एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के बाद ऑल्टो कार से तासगांव लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी कार नहर की सूखी तलहटी में लुढ़क गई. इस दुर्घटना में 60 साल के राजेंद्र जगन्नाथ पाटिल, 55 साल की सुजाता पाटिल, 30 साल की प्रियंका खराडे, 3 साल के ध्रुव, दो साल के राजीवी और एक साल की कार्तिकी की मौत हो गई.
यह भी पढ़ें- पुणे पोर्श कांड: ससून हॉस्पिटल के डॉक्टरों के खिलाफ एक्शन, जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के 2 मेंबर भी SIT जांच के दायरे में
पुलिस ने बताया कि हादसे में 30 साल की स्वप्नाली भोसले को चोटें आईं हैं. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. यहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है, लेकिन वह खतरे के बाहर है. उन्होंने बताया कि तासगांव पुलिस ने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली है. मामले की जांच की जा रही है.
अभी तक यह पता नहीं चला है कि आखिर किस वजह से यह हादसा हुआ है. मसलन क्या झपकी लगने की वजह से कार नहर में चली गई थी. बहरहाल, पुलिस का कहना है कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की आगे की दिशा तय होगी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम राहत और बचाव के काम के लिए मौके पर पहुंच गई थी.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






