
Mahalaxami Rajyog 2026: चंद्र और मंगल बनाने वाले हैं महालक्ष्मी राजयोग, चमक उठेगी इन राशियों की किस्मत!
AajTak
Mahalaxami Rajyog 2026:ज्योतिष शास्त्र में महालक्ष्मी राजयोग को अत्यंत शुभ और फलदायी योग माना जाता है. यह योग तब बनता है जब धन, वैभव और पराक्रम से जुड़े ग्रह आपस में विशेष संबंध बनाते हैं. माना जाता है कि इस राजयोग के प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में आर्थिक उन्नति, सुख-सुविधाओं में वृद्धि,के योग प्रबल हो जाते हैं.
Mahalaxami Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की चाल और उनकी आपसी युति से समय-समय पर कई शुभ योगों का निर्माण होता है. ऐसे योग न केवल व्यक्ति के जीवन पर असर डालते हैं, बल्कि देश और समाज पर भी उनका प्रभाव देखा जाता है. इसी कड़ी में फरवरी 2026 में एक विशेष राजयोग बनने जा रहा है, जिसे महालक्ष्मी राजयोग कहा जा रहा है.
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 16 फरवरी 2026 को चंद्रमा मकर राशि में गोचर करेंगे. इस राशि में पहले से ही मंगल ग्रह विराजमान होंगे. चंद्रमा और मंगल की यह शुभ युति महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण करेगी. इस योग के प्रभाव से कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं. धन, सुख-समृद्धि और करियर में तेज़ उन्नति के योग बन सकते हैं. आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह राजयोग विशेष रूप से लाभकारी रहने वाला है.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए महालक्ष्मी राजयोग बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है. यह योग आपकी कुंडली के लग्न भाव में बन रहा है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. जीवन के हर क्षेत्र में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ-साथ मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि के योग हैं.
वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए यह राजयोग भाग्य स्थान में निर्मित हो रहा है. ऐसे में किस्मत आपका पूरा साथ दे सकती है. रुके हुए कार्य पूरे होने के योग बनेंगे और करियर में नए अवसर मिल सकते हैं. धन लाभ के साथ-साथ लंबी अवधि की योजनाओं से अच्छा फायदा मिलने की संभावना है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








