
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार करें ये दान, बरसेगी महादेव की कृपा
AajTak
Maha Shivratri 2026:ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है. महाशिवरात्रि पर जब आप अपनी राशि के अनुकूल सामग्री से शिवजी का अभिषेक करते हैं, तो ग्रहों के दोष शांत होते हैं और मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होती हैं. साथ ही, इस दिन पौधरोपण करना प्रकृति की सेवा के साथ-साथ अक्षय पुण्य दिलाता है.
Maha Shivratri Rashifal 2026: भगवान शिव की आराधना का सबसे बड़ा महापर्व 'महाशिवरात्रि' इस साल 15 फरवरी को मनाया जा रहा है. हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है. माना जाता है कि इसी दिन महादेव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. शिवभक्त इस दिन व्रत रखते हैं और शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि इस पावन अवसर पर भक्त अपनी राशि के अनुसार पूजा, अभिषेक और दान करें, तो भोलेनाथ की विशेष कृपा होती है. इससे कुंडली के ग्रह दोष भी शांत होते हैं. आइए जानते हैं आपकी राशि के लिए शिव पूजा की सही विधि और सही दान क्या है.
मेष (Aries): मेष राशि के जातकों को जल में गुड़ मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए. पूजा के बाद लाल वस्त्र का दान करें. आप शुभ फल के लिए नीम का पौधा लगाएं.
वृषभ (Taurus): इस राशि के स्वामी शुक्र हैं. इन्हें कच्चे दूध से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए. चावल का दान करना आपके लिए फलदायी रहेगा. साथ ही घर के आसपास बेल का वृक्ष जरूर लगाएं.
मिथुन (Gemini): मिथुन राशि वाले गंगाजल में शहद मिलाकर भोलेनाथ को अर्पित करें. हरी मूंग की दाल का दान करें. अशोक का पौधा लगाना आपके लिए समृद्धि लाएगा.
कर्क (Cancer): दूध और चावल मिश्रित जल से अभिषेक करें. सफेद वस्त्रों का दान करना आपके मानसिक तनाव को कम करेगा. पीपल का पौधा लगाना आपके लिए अत्यंत शुभ है.
सिंह (Leo): केसर युक्त जल से महादेव का अभिषेक करें. गेहूं का दान करना आपके करियर के लिए अच्छा रहेगा. इस दिन आंवले का पौधा लगाना न भूलें.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









