
Magnite GEZA: जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स के साथ पेश हुई ये सस्ती एसयूवी! 11,000 रुपये में बुकिंग शुरू
AajTak
Nissan Magnite GEZA स्पेशल एडिशन में कंपनी ने कुछ नए सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया है जो कि इसे रेगुलर मॉडल के मुकाबले और भी बेहतर बनाते हैं. ये एसयूवी इंडियन मार्केट में कंपनी के पोर्टफोलियो की सबसे सस्ती मॉडल है. इसके रेगुलर मॉडल की कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है.
जापानी वाहन निर्माता कंपनी Nissan अपनी सबसे सस्ती एसयूवी Nissan Magnite के नए स्पेशल एडिशन को लॉन्च करने की घोषणा की है. कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन को GEZA नाम दिया है, इस स्पेशल एडिशन में कंपनी ने कुछ फीचर्स को शामिल किया है जो कि इसे रेगुलर मॉडल के मुकाबले ज्यादा बेहतर बनाते हैं. इसकी कीमत का खुलासा आगामी 26 मई को किया जाएगा.
कंपनी इस नए एडिशन के माध्यम से अपने किफायती एसयूवी की बिक्री को एक नया रफ़्तार देने की कोशिश कर रही है. इस एसयूवी की ऑफिशियल बुकिंग भी शुरू कर दी गई है, ग्राहक 11,000 रुपये की राशि जमा कर SUV की बुकिंग कर सकते हैं Magnite GEZA एडिशन में कंपनी कुछ कॉस्मेटिक बदलाव कर रही है. इसके अलावा इसमें नए फीचर्स भी दिए जा रहे हैं.
मिलते हैं ये फीचर्स:
मैग्नाइट गेज़ा का स्पेशल एडिशन, जापानी थिएटर और इसके इमोशनल म्यूजिकल थीम्स से प्रेरित है, इसमें ख़ास इन्फोटेनमेंट फीचर्स दिए जा रहे हैं. इसमें हाई-रिजॉल्यूशन वाला 22.86 सेंटीमीटर टचस्क्रीन, वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ एंड्रॉयड कारप्ले, प्रीमियम जेबीएल स्पीकर्स, ट्रजेक्टरी रियर कैमरा, ऐप-बेस्ड कंट्रोल्स के साथ एंबिएंट लाइटिंग, शार्क फिन एंटीना प्रीमियम बेज कलर सीट अपहोल्स्ट्री इत्यादि मिलते हैं.
सेफ्टी के नए इंतजाम:
निसान मैग्नाइट को ग्लोबल एनसीएपी से एडल्ट ऑक्यूपेंट सेफ्टी के लिए 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है. इस एसयूवी को नए सेफ्टी फीचर्स के साथ अपडेट किया गया है. जिसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS), हिल स्टार्ट असिस्ट (HSA), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे फीचर्स शामिल हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










