
Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा है आज, जानें क्या रहेगा स्नान दान का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
AajTak
Magh Purnima 2026: आज माघ पूर्णिमा 2026 मनाई जा रही है. इस पावन तिथि पर स्नान, दान और पूजन का विशेष महत्व है. जानें माघ पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, उपाय और संगम स्नान की धार्मिक मान्यताएं.
Magh Purnima 2026: आज माघ पूर्णिमा मनाई जा रही है. हर महीने शुक्ल पक्ष में पूर्णिमा तिथि आती है और इस तरह वर्ष में कुल बारह पूर्णिमाएं होती हैं. माघ महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा को ही माघ मास की पूर्णिमा या माघी पूर्णिमा कहा जाता है. माघी पूर्णिमा की परंपरा आज की नहीं, बल्कि हजारों वर्षों पुरानी है. इस दिन स्नान-दान, जप और तप भी करते हैं.
पुराणों में यह भी उल्लेख मिलता है कि माघ मास में जो लोग कल्पवास करते हैं, वे माघी पूर्णिमा के दिन अंतिम स्नान कर अपने कल्पवास का समापन करते हैं. इसी दिन प्रयागराज में लगने वाला माघ मेला भी पूर्ण होता है. इस तिथि पर स्नान के साथ-साथ दान और जप का विशेष महत्व बताया गया है. कहा जाता है कि इस दिन किया गया दान और मंत्र जाप कई गुना फल प्रदान करता है.
माघ पूर्णिमा 2026 शुभ मुहूर्त (Magh Purnima 2026 Shubh Muhurat)
मास की पूर्णिमा 1 फरवरी 2026 यानी आज मनाई जा रही है. पूर्णिमा तिथि का आरंभ आज सुबह 5 बजकर 52 मिनट पर शुरू हो चुका है और इसका समापन 2 फरवरी को सुबह 3 बजकर 38 मिनट पर होगा. वहीं, आज स्नान और दान का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 24 मिनट से लेकर सुबह 6 बजकर 17 मिनट रहेगा.
माघ पूर्णिमा 2026 पूजन विधि (Magh Purnima Pujan Vidhi)
माघ पूर्णिमा के दिन प्रात:काल उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करना श्रेष्ठ माना जाता है. यदि नदी में स्नान संभव न हो, तो स्नान के जल में गंगाजल मिलाकर श्रद्धापूर्वक स्नान करें. इसके बाद स्वच्छ वस्त्र पहनकर घर के मंदिर में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें. पूजा के समय दीपक जलाएं, पुष्प, अक्षत, चंदन, तुलसी दल और नैवेद्य अर्पित करें.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









