
Magh Gupt Navratri 2024: आज से शुरू हो रही है गुप्त नवरात्रि, जानें घटस्थापना का सबसे शुभ मुहूर्त
AajTak
Magh Gupt Navratri 2024: माघ महीने के गुप्त नवरात्रि की शुरुआत आज से हो रही है. साल में दो बार गुप्त नवरात्रि आती है - माघ महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष. गुप्त नवरात्रि में देवी की 10 महा विद्याओं की पूजा की जाती है. गुप्त नवरात्रि के व्रत मनोकामना पूर्ति के लिए किए जाते हैं.
Magh Gupt Navratri 2024: नवरात्रि के व्रत साल में 4 बार रखे जाते हैं. दो बार गुप्त नवरात्रि और दो बार सामान्य नवरात्रि रखी जाती है. इस बार माघ महीने की गुप्त नवरात्रि 10 फरवरी यानी आज से शुरू होने जा रही है और इनका समापन 18 फरवरी को होगा. हिंदू पंचांग के अनुसार, गुप्त नवरात्रि माघ महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तक चलती है.
गुप्त नवरात्रि की पूजा के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की पूजा की जाती है. माना जाता है कि नवरात्रि के इन दिनों में, देवी दुर्गा अपने भक्तों की हर मुराद पूरी कर उन्हें हर प्रकार के दुःख और दर्द से निजात दिलाती है. यही मुख्य कारण है कि इस दौरान दुनियाभर में देवी दुर्गा के मंदिरों में, मां के भक्तों की भीड़ उमड़ी रहती है.
गुप्त नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त (Gupt Navratri 2024 Ghatsthapna Shubh Muhurat)
गुप्त नवरात्रि का आज घटस्थापना का मुहूर्त सुबह 8 बजकर 45 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 10 मिनट तक रहेगा. जिसकी कुल अवधि 1 घंटे 25 मिनट की रहेगी.
घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त- आज दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक
प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 10 फरवरी यानी आज सुबह 4 बजकर 28 मिनट तक रहेगी और प्रतिपदा तिथि का समापन 11 फरवरी को रात 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










