
Madhubala Biopic: मधुबाला के परिवार ने बायोपिक बनाने पर जताई आपत्ति, डायरेक्टर बोले- पब्लिक फिगर पर कॉपीराइट नहीं
AajTak
फिल्म प्रोड्यूसर टूटू शर्मा, मधुबाला पर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं. इस खबर के आने के बाद मधुबाला की बहन मधुर भूषण ने आपत्ति जताई थी. मधुर ने कहा था कि अगर यह फिल्म बनती हैं, तो वह मेकर्स के खिलाफ कानूनी कदम उठाएंगी. इसपर अब टूटू शर्मा का रिएक्शन आ गया है.
यूं तो बॉलीवुड में कई कमाल की अदाकारा रही हैं. लेकिन मधुबाला जैसा कोई नहीं रहा. 'मुगल-ए-आजम' में जैसी ग्रैंड फिल्मों में नजर आईं मधुबाला ने अपने करियर में बड़ी ऊंचाइयों को छुआ था. लेकिन अफसोस कम समय में ही वह दुनिया को अलविदा कह दिया था.
कुछ दिन पहले पद्मिनी कोल्हापुरे के पति और फिल्म प्रोड्यूसर टूटू शर्मा ने मधुबाला की बायोग्राफी 'मधुबाला: दर्द का सफर' के कॉपीराइट्स हासिल किए थे. वह मधुबाला पर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं. इस खबर के आने के बाद मधुबाला की बहन मधुर भूषण ने आपत्ति जताई थी. मधुर ने कहा था कि अगर यह फिल्म बनती हैं, तो वह मेकर्स के खिलाफ कानूनी कदम उठाएंगी. इसपर अब टूटू शर्मा का रिएक्शन आ गया है.
टूटू ने कही बड़ी बात
ई टाइम्स से बातचीत में टूटू शर्मा ने कहा, 'मैंने जिस बायोपिक फिल्म को बनाने का ऐलान किया है. वो मिस सुशीला कुमारी की लिखी बायोग्राफी बुक मधुबाला: दर्द का सफर पर आधारित है. यह किताब सालों से पब्लिक डोमेन में है. मधुबाला एक फेमस पब्लिक फिगर थीं. मुझे लगता है कि उनकी कहानी लोगों को दिखाई जानी जरूरी है. मैं समझता हूं कि यह कानून में साफ है कि आप किसी पब्लिक फिगर की जिंदगी का कॉपीराइट नहीं ले सकते हैं. भले ही वो आपके अपने क्यों ना हों.'
उन्होंने आगे कहा, 'अगर ऐसा कुछ होता तो हम फेमस फिगर्स के ऊपर बनीं इतनी सारी बायोपिक नहीं देख पाता. जितने भी दावे किए जा रहे हैं. वो बेकार हैं और उनका सुझाव मेरी लीगल टीम निकाल रही है.' इसके आगे टूटू शर्मा ने बताया कि क्या वह मधुबाला की पर्सनल लाइफ को इस बायोपिक में दिखाएंगे या नहीं. उन्होंने कहा, 'जो भी किताब में है वो मैं दिखाऊंगा.'
मधुबाला की बहन मधुर भूषण की बात करें, तो उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर फिल्म को ना बनाने की उनकी बात को नहीं माना गया तो वह कानूनी कदम उठाएंगी. जो भी लोग ऐसी फिल्में बनाते हैं उन्हें कोर्ट तक घसीटा जाना चाहिए. मैं एक योद्धा हूं, मैं इसके लिए भी लड़ूंगी.'

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










