
Ludhiana: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से दो मजदूर बुरी तरह झुलसे, शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ हादसा
AajTak
लुधियाना के सुंदर नगर स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई. फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई. आगजनी की इस घटना में दो मजदूर बुरी तरह झुलस गए हैं.
पंजाब के लुधियाना में स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया. देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. मामला सुंदर नगर क्षेत्र का है.
दमकल अधिकारी आतिश ने बताया कि सावन प्लास्टिक फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है. आगजनी की इस घटना में दो मजदूर बुरी तरह झुलस गए जिन्हें इलाज के लिए तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. बताया जा रहा है कि आग फैक्ट्री के ग्राउंड फ्लोर में आग लगी है. जबकि इसके ऊपर के फ्लोर में फैक्ट्री का मालिक रहता है.
सोनीपत में पिपरमिंट फैक्ट्री में आग वहीं, दूसरी तरफ हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित पिपरमिंट बनाने की एक फैक्ट्री में आग लग गई. आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को चपेट में ले लिया और फैक्ट्री जलकर राख हो गई. फैक्ट्री में रखे केमिकल के ड्रम आग लगने के चलते फटने लगे जिसके चलते आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई. आग लगने की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू ना पाता देखकर दिल्ली और आसपास के जिलों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगाई गई ताकि आग पर जल्द से जल्द काबू पाए जा सके.
रुई बनाने की फैक्ट्री में आग इससे पहले राजस्थान के फतेहपुर शेखावाटी शहर के बीकानेर-जयपुर नेशनल हाईवे-11 पर रुई बनाने की फैक्ट्री में बुधवार को भीषण आग लग गई. दो घंटे से भी अधिक समय तक आग लगी रही. रुई फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया. आग लगने के समय फैक्ट्री में दस लोग काम कर रहे थे. हादसे में वे बाल-बाल बच गए. आग लगने की सूचना पर डीएसपी राजेश कुमार विद्यार्थी, कोतवाल उदय सिंह यादव मौके पर पहुंचे. फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









