
Lucky Sign On Palm: हथेली पर 'V' का निशान है तो 35 साल का होते ही आएंगे अच्छे दिन, जानें कितने लकी ये लोग
AajTak
V Letter In Palmisty: क्या आप जानते हैं आपके जीवन की हर छोटी-बड़ी घटना का इन रेखाओं से सीधा कनेक्शन होता है. इन रेखाओं के बीच कुछ ऐसे लकी निशान होते हैं, जिन्हें अक्सर लोग इग्नोर कर देते हैं. भाग्यशाली लोगों की हथेली पर एक ऐसा ही दुर्लभ 'V'का निशान पाया जाता है.
Lucky Sign On Palm: हमारी हथेली पर अनगिनत रेखाएं होती हैं, जिनमें किस्मत से जुड़े कई राज छिपे होते हैं. क्या आप जानते हैं आपके जीवन की हर छोटी-बड़ी घटना का इन रेखाओं से सीधा कनेक्शन होता है. इन रेखाओं के बीच कुछ ऐसे लकी निशान होते हैं, जिन्हें अक्सर लोग इग्नोर कर देते हैं. भाग्यशाली लोगों की हथेली पर एक ऐसा ही दुर्लभ 'V' का निशान पाया जाता है. हथेली पर ये लकी निशान हृदय रेखा पर तर्जनी और मध्यमा अंगुली (इंडेक्स और मिडिल फिंगर) के ठीक नीचे बनता है. आइए आज आपको हथेली पर इस निशान का मतलब समझाते हैं.
हथेली पर 'V' का ये निशान इंसान के बारे में बहुत सी बातें बताता है. इस निशान को देखकर आप उसके रिलेशनशिप और इमोशन से जुड़ी बातें पता कर सकते हैं. आप किसी इंसान को जाने बिना भी हथेली पर ये निशान देखकर उसके व्यवहार का पता लगा सकते हैं. हस्तरेखा शास्त्र के जानकारों के मुताबिक, जिन लोगों की हथेली पर ये निशान होता है, वे बेहद भाग्यशाली, कामयाब और पैसे वाले होते हैं.
हथेली पर 'V' के निशान का क्या है मतलब? जिन लोगों की हथेली पर ये 'V' का निशान पाया जाता है, वो न केवल भाग्यशाली होते हैं, बल्कि अपने समूचे जीवन में अच्छे और खुशमिजाज लोगों से भी मिलते हैं. ऐसे लोगों के संपर्क में रहने के कारण इनके विचारों में बहुत कम बार नकारात्मकता देखने को मिलती है. इन लोगों को वफादार और समझदार पार्टनर मिलने की संभावना भी बहुत ज्यादा रहती हैं.
जीवन में उतार-चढ़ाव से उबरने के लिए अक्सर लोगों को भरोसेमंद और मददगार लोगों की जरूरत पड़ती है. जिन लोगों की हथेली पर 'V' का निशान होता है, बुरे वक्त में उन पर भरोसा किया जा सकता है. बुरा वक्त आने पर ऐसे लोग हमेशा मदद के लिए तैयार रहते हैं. ऐसे लोगों पर आप कभी भी आंख बंद करके भरोसा कर सकते हैं.
हालांकि विशेषज्ञों का ये भी कहना है कि 'V' निशान वाले सभी लोगों को समाज में ऐसा मान-सम्मान और प्यार नहीं मिलता है. जीवन के शुरुआती पड़ाव पर इन लोगों को बहुत संघर्ष भी करना पड़ता है. शुरुआत में इन्हें भी बड़ी चुनौतियोंं का सामना करना पड़ता है. 35 साल के बाद इन लोगों की जिंदगी में अच्छे बदलाव आने शुरू होते हैं. करियर, बिजेनस या नौकरी के मामले में ये एकदम से तरक्की करते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










