
Lucknow hotel fire: लेवाना होटल के मालिक पुलिस हिरासत में, नहीं दे पाए नक्शा
AajTak
UP News: राजधानी लखनऊ के लेवाना होटल के मालिकों को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है. मालिकों से होटल का नक्शा मांगा गया था. लेकिन वो होटल का नक्शा नहीं उपलब्ध करा पाए. अब होटल को सील करके उसे ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी. लेवाना होटल अग्निकांड में 4 लोगों की जान चली गई है.
UP News: राजधानी लखनऊ में लेवाना होटल ( Levana Hotel) के मालिकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पता चला है कि लेवाना होटल को बिना नक्शा पास किए ही बनाया गया था. क्योंकि मालिक अपने होटल का नक्शा उपलब्ध नहीं करा पाए. अब प्रशासन लेवाना होटल को सील करके ध्वस्तिकरण की कार्यवाही करेगा.
लेवाना होटल अग्निकांड मामले में लखनऊ मंडल आयुक्त डॉ.रोशन जैकब ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) को लिखा पत्र लिखा है. डॉ. जैकब ने अपनी अपनी रिपोर्ट में कहा कि प्रथम दृष्टया फायर एस्केप ( Fire Escape) प्रबंधन प्रणाली के अभाव और होटल की खिड़कियों पर लोहे की ग्रिल के होने पर फायर विभाग की ओर अनापत्ति कैसे जारी की गई, यह जांच का विषय है. होटल के नक्शे की कोई कॉपी लखनऊ विकास प्राधिकरण को नहीं दी गई है.
साथ ही उन्होंने कहा कि लेवाना होटल के मालिकों को लखनऊ जोनल अधिकारी ने 26 मई 2022 को नोटिस भी दिया था और उसका जवाब नहीं मिलने पर 28 अगस्त को उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम के तहत भी नोटिस जारी किया गया था. अब इस संबंध में तत्काल होटल सीलिंग की कार्रवाई करते हुए कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्यवाही कराई जाए.
जानकारी के लिए बता दें कि लेवाना होटल अग्निकांड में 4 लोगों की जान चली गई है. 30 कमरों वाले इस होटल में घटना के वक्त 18 कमरों में 35 लोग मौजूद थे. सोमवार सुबह करीब 7 बजे होटल में आग लगी थी. आग होटल की किचन से लगने की बात सामने आई है.
होटल में इस तरह की आग और रेस्क्यू ऑपरेशन में देरी को गंभीरता से लेते हुए यूपी सरकार ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. जांच कमेटी में प्रमुख सचिव गृह, प्रमुख सचिव चिकित्सा और अन्य सीनियर अफसरों को शामिल किया गया है.
ऑक्सीजन सपोर्ट पर घायल

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










