
Lucknow Crime: बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में घर वालों को बनाया बंधक, कट्टे की नोक पर लाखों की लूट
AajTak
लखनऊ में तीन नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया. विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और उनके हाथ-पैर बांध दिए. उसके बाद घर में रखे करीब तीन लाख रुपये के साथ लाखों के जेवर लूटकर फरार हो गए. अब पुलिस इलाके में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लूट की हैरान कर देने वाली वारदात हुई. जहां तीन नकाबपोश बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में बंदूक की नोक पर घर के बुजुर्गों को बंधक बनाया और लूट की घटना को अंजाम दिया.
विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और उनके हाथ-पैर बांध दिए. उसके बाद घर में रखे करीब तीन लाख रुपये के साथ लाखों के जेवर लूटकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से लुटेरों का पता लगाने की कोशिश में जुटी है.
कारोबारी की 75 वर्षीय मां राजकुमारी ने बताया कि तीन नकाबपोश बदमाश के असलहे से लैस थे उनके हाथ में चाकू भी था. घटना उस वक्त हुई जब उनका बेटा अश्वनी बाहर मंदिर पूजा करने जा रहा था और वह दरवाजा बंद करने आई तभी तीन बदमाश जबरन घर में घुस गए और जोर जबरदस्ती करने लगे. उन्होंने हल्ला मचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने उनके मुंह पर टेप लगा दी और हाथ पैर बांध कर ड्राइंग रूम से घसीटते हुए दूसरे कमरे में ले गए और बंद कर दिया.
पूजा करने के बाद कारोबारी अश्वनी घर लौटा तो बदमाशों ने उसके साथ भी मारपीट की और हाथ-पैर बांधकर उसे एक जगह पर बैठा दिया. साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी. घटना के एक घंटे बाद अश्वनी ने आपने बहनोई को इस घटना की जानकारी दी, फिर पुलिस को सूचना दी.
सूचना मिलते ही ठाकुरगंज पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. अब पुलिस इलाके में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. मामले में क्राइम ब्रांच टीम को भी लगाया गया है ताकि जल्द से जल्द बदमाशों को दबोचा जा सके.
कारोबारी अश्वनी रस्तोगी ने बताया कि दोपहर बाद नकाबपोश बदमाश घर में घुस गए. उसके बाद मां राजकुमारी को बंधक बना लिया. बदमाशों ने शोर मचाने पर मुंह पर घूंसा मार दिया. उसके बाद चाकू और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद ड्राइंग रूम से घसीटते हुए कमरे में ले गए और हाथ पैर बांध कर डाल दिया था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










