Lucknow की दबंग मां-बेटी: कार में लगी हल्की सी टक्कर, दोनों ने बीच सड़क पर दिखाई गुंडई, वीडियो वायरल
AajTak
lucknow news : लखनऊ के 1090 चौराहे पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास एक महिला अपनी मां के साथ जा रही थी. उनकी कार किसी दूसरे शख्स की कार से टकरा गई. फिर क्या था मां-बेटी कार से उतरीं और बीच सड़क दबंगई दिखाने लगी. पत्थर उठाकर मारने की कोशिश करने लगी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
लखनऊ से एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां कार टकरा जाने पर मां-बेटी ने बीच सड़क जमकर दबंगई दिखाई. आरोप है कि दबंग महिला ने कार चालक के साथ गाली-गलौज भी की. इस दौरान हंगामा होता देखकर जब आसपास के लोग पहुंचे तो मां-बेटी उन लोगों पर भी भड़क उठीं. वीडियो बना रहे कुछ युवक के साथ तीखी नोकझोंक हुई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
जानकारी के मुताबिक लखनऊ के 1090 चौराहे के पास इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास एक महिला अपनी मां के साथ जा रही थी. उनकी कार किसी दूसरे शख्स की कार से टकरा गई. फिर क्या था मां बेटी कार से उतरीं और बीच सड़क दबंगई दिखाने लगी और पत्थर उठाकर मारने की कोशिश करने लेगी.
इस दौरान एक राहगीर ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो दबंग मां-बेटी उससे भी भिड़ गईं. इस विवाद के बाद दोनों महिलाएं चली गईं लेकिन इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
बता दें, कुछ दिन पहले नोएडा में गालीबाज महिला का वीडियो वायरल हुआ था. जिसने सोसाइटी के गर्ड्स को गंदी-गंदी गालियां दी थी. इस घटना के बाद पेशे से वकील महिला के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था, जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी महिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









