
Lucknow: अभद्र गानों पर करवाया डांस और मारपीट कर लूटी सोने की चेन, फेमस कॉलेज में हुई जूनियर छात्र की रैगिंग
AajTak
Lucknow News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सरस्वती डेंटल कॉलेज में झारखंड के रहने वाले छात्र के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत है कि इस मामले में कॉलेज प्रशासन ने शुरू ही लापरवाही बरती.
सरकार की सख्ती के बावजूद कॉलेजों में रैगिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला उत्तर प्रदेश में लखनऊ के प्रतिष्ठित डेंटल कॉलेज का है जहां के जूनियर छात्र ने रैगिंग के नाम पर हुई लूट की एफआईआर दर्ज करवाई है. इस मामले में एक दर्जन सीनियर छात्रों को आरोपी बनाया गया है.
लखनऊ के सरस्वती डेंटल कॉलेज में बीते 22 मार्च को एडमिशन लेकर बीडीएस की पढ़ाई करने पहुंचे छात्र करण के साथ एडमिशन लेते ही रैगिंग शुरू हो गई. करण ने रैगिंग की शिकायत कॉलेज प्रशासन से की. लेकिन प्रशासन से शिकायत करने के अगले ही दिन ही फिर उसके साथ मारपीट की गई.
पीड़ित छात्र करण की मानें तो 19 तारीख को सुबह करीब 10:30 बजे सीनियर स्टूडेंट गौरव मिश्रा, विवेक चौहान, श्रेयस और आधा दर्जन अन्य सीनियर छात्रों ने गाली गलौच करने के साथ-साथ मारपीट की. साथ ही अभद्र गानों पर डांस करवाया गया. इतना ही नहीं, छात्र का आरोप है कि सीनियर छात्रों ने उससे पैसा भी लिया और सोने की चेन छीन कर ले गए. इस बात की शिकायत छात्र ने अपने पिता से की. पिता ने कॉलेज प्रशासन से बात की तो उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई.
छात्र करण झारखंड के पलामू जिले के रहेला थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जिसने सरस्वती डेंटल कॉलेज में बीडीएस के कोर्स में एडमिशन लिया है. पीड़ित की तहरीर पर बाबू बनारसी दास थाने में आरोपी छात्रों गौरव मिश्रा, विवेक चौहान, श्रेयस और अन्य के खिलाफ मारपीट लूट के साथ-साथ रैगिंग अधिनियम में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. इंस्पेक्टर बीबीडी का कहना है कि आरोपी छात्रों की धरपकड़ की जा रही है. कॉलेज प्रशासन से भी इस मामले में बयान लिया जाएगा.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









