
LPG Price Hike: LPG सिलेंडर ₹50 महंगा... बजट से ऐन पहले तगड़ा झटका, दिल्ली से मुंबई तक ये नए रेट
AajTak
LPG Price Hike On Budget Day: आज कुछ देर बाद देश का बजट पेश होने वाला है और इससे पहे ही महंगाई का तगड़ा झटका लगा है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 फरवरी 2026 से LPG Cylinder के दाम में इजाफा कर दिया है.
फरवरी महीने की शुरुआत हो चुकी है और आज देश का बजट आने वाला है. इससे पहले ही महंगाई का तगड़ा झटका लगा है. जी हां, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा (LPG Cylinder Price Hike) कर दिया है. दिल्ली से मुंबई और कोलकाता से चेन्नई जैसे बड़े शहरों के साथ देश भर में ये 1 फरवरी 2026 से ये महंगा हो गया है. बता दें कि ऑयल कंपनियों ने कीमतों में ये बढ़ोतरी इस बार भी 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर की है. बजट वाले दिन सिलेंडर 50 रुपये तक महंगा हो गया है. हालांकि, 14 किलो वाले घरेलू LPG Gas Cylinder की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
बजट के दिन सिलेंडर इतना महंगा हर नए महीने की शुरुआत तमाम फाइनेंशियल चेंज के साथ होती है और फरवरी का महीना भी कई बड़े बदलाव (Rule Change From 1st February) लेकर आया है और पहले ही चेंज ने लोगों को महंगाई का तगड़ा झटका दिया है. दरअसल, Budget Day पर तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं और ये पहली तारीख से 50 रुपये तक महंगा हो गया है. चार बढ़े महानगरों में नई कीमतों पर नजर डालें, तो...
लगातार दूसरे महीने बढ़े दाम LPG Cylinder की कीमतों में ये लगातार दूसरे महीने इजाफा किया गया है. इससे पहले के जनवरी की शुरुआत में भी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कीमतों में 111 रुपये तक का इजाफा किया था. दिल्ली में ये 1580.50 रुपये से महंगा होकर 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 1691.50 रुपये का हो गया था. तो कोलकाता में 1684 रुपये से 1795 रुपये, मुंबई में 1531.50 रुपये से 1642.50 रुपये और चेन्नई में इसका दाम 1739.5 रुपये से बढ़ाकर 1849.50 रुपये कर दिया गया था.
घरेलू सिलेंडर की कीमतों बदलाव नहीं बीते कुछ महीनों में देखें, तो लगातार 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर की 8 अप्रैल 2025 के भाव पर बनी हुई है यानी इसकी कीमतों में लंबे समय से कोई चेंज नहीं किया गया है. 14 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर का प्राइस 1 फरवरी को भी दिल्ली में 853 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852 रुपये और चेन्नई में 868 रुपये है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









