
LPG cylinder: महीने के पहले दिन ही महंगाई का अटैक, कमर्शियल गैस सिलेंडर 2355 रुपये का हुआ
AajTak
कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में एक बार फिर इजाफा हुआ है. 19 किलो का कॉमर्शियल सिलेंडर अब 2355.50 रुपए में मिलेगा. पहले इसकी कीमत 2253 रुपये थी. वहीं 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की कीमत अभी 655 रुपये है.
नया महीना शुरू होने के साथ ही आम लोगों की जेब पर महंगाई की एक और मार पड़ी है. तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस के दाम में 102.50 रुपये की बढ़ोतरी (LPG Price Hike) की है. ये दाम 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder Price Hike) पर बढ़ाए गए हैं. दाम में बढ़ोत्तरी के बाद नीले रंग के इस सिलेंडर की नई कीमत दिल्ली (Blue Colour Commercial LPG Cylinder Price In Delhi) में अब 2355.50 रुपये हो गया है.
19 किलो का कॉमर्शियल सिलेंडर अब 2355.50 रुपए में मिलेगा. पहले इसकी कीमत 2253 रुपये थी. वहीं 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की कीमत अभी 655 रुपये है. एक महीने पहले एक अप्रैल को भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 250 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. इससे पहले एक मार्च को 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 105 रुपये बढ़ी थी, जबकि 22 मार्च को 9 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी.
बिगड़ेगा रेस्टारेंट, हलवाइयों का भी बजट
कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल हलवाई और रेस्टारेंट इत्यादि ज्यादा करते हैं. ऐसे में 102.50 रुपये की इस बढ़ोत्तरी से उनका मासिक बजट बिगड़ने वाला है. वहीं आगामी महीनों में शादियों के दौरान भी इनका बहुत इस्तेमाल होता है, तो कैटरिंग सर्विस वाले भी अपने दामों में इसकी वजह से बढ़ोत्तरी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









