
LPG का जिक्र कर अखिलेश यादव बोले, 'क्या जनता के लिए भाजपाइयों के घरों से भोजन आएगा'
ABP News
Akhilesh Yadav on LPG Shortage: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि ये सारा खेल कालाबाज़ारी करनेवाले भाजपाई खेल रहे हैं. लोगों से मजबूरी में कई गुना दाम वसूले जा रहे हैं.
LGP सिलेंडर का जिक्र करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी की सरकार को निशाने पर लिया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि जनता कभी ऑक्सीजन के सिलेंडर के लिए भटकी थी. अब गैस सिलेंडर के लिए भटक रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने परिवारवालों को भुखमरी की कगार पर लाकर अनाथ छोड़ दिया. उन्होंने सवाल किया कि क्या अब अब क्या जनता के लिए भाजपाइयों के घरों से भोजन आएगा या भाजपाई पंडाल-पंगत लगाकर भूखी जनता का पेट भरेंगे.
अपने एक्स पोस्ट में अखिलेश यादव ने लिखा, "खाली हो गया भाजपा के ‘अच्छे दिनों’ का सिलेंडर! सिलेंडर की लाइन में घंटों लगने के बाद जब ये बताया जा रहा है कि जब तक उपभोक्ता के पास DAC (Delivery Authentication Code) नंबर नहीं होगा तब तक गैस का सिलेंडर नहीं मिलेगा, तब जनता में रोष-आक्रोश तो जन्मेगा ही."
खाली हो गया भाजपा के ‘अच्छे दिनों’ का सिलेंडर!सिलेंडर की लाइन में घंटों लगने के बाद जब ये बताया जा रहा है कि जब तक उपभोक्ता के पास DAC (Delivery Authentication Code) नंबर नहीं होगा तब तक गैस का सिलेंडर नहीं मिलेगा, तब जनता में रोष-आक्रोश तो जन्मेगा ही। जनता कह रही है अगर DAC के… pic.twitter.com/wFC1MULNPQ













