
Love Jihad: उलेमा बोर्ड ने MP के सभी काजियों से कहा- लव जिहाद गैरकानूनी, दी ये हिदायत
AajTak
यूपी की तर्ज पर मध्य प्रदेश में लव जिहाद पर कानून बनने के बावजूद धर्मांतरण के मामले अब भी सामने आ रहे हैं. अब ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने लव जिहाद रोकने के लिए काजियों को चिट्ठी लिखकर हिदायत भी दी है.
अब ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने लव जिहाद को लेकर सख्त रुख अपनाया है. बोर्ड ने साफ ऐलान कर दिया है कि लव जिहाद किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बोर्ड ने मध्य प्रदेश में काजियों को चिट्ठी लिखकर सख्त हिदायत दी है कि माता-पिता की सहमति और मौजूदगी के बिना गैर समाज की लड़कियों से निकाह ना कराएं. वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने उलेमा बोर्ड के इस फैसले पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि बोर्ड ने सरकार से प्रेरित होकर यह फैसला लिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










