
Love अफेयर में पड़े कपल ने एक साथ खाया जहर, लड़के की मौत, प्रेमिका बच गई
AajTak
12वीं क्लास के एक छात्र और 16 साल की लड़की के बीच प्रेम संबंध पनप गए थे. दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे. उन्होंने कहा कि वे शादी करना चाहते थे, लेकिन माता-पिता को यह रिश्ता मंजूर नहीं था क्योंकि लड़की नाबालिग थी. इसी से क्षुब्ध होकर प्रेमी जोड़े ने खौफनाक कदम उठा लिया.
उत्तर प्रदेश के महराजगंज में एक प्रेमी जोड़ी ने जहर खाकर एक साथ आत्महत्या का कदम उठा लिया. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां लड़के की मौत हो गई और लड़की की जान बच गई. फिलहाल नाबालिग की हालत स्थिर बनी हुई है. जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.
निचलौल थाने इलाके का यह मामला है. यहां एक स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं क्लास के एक छात्र और 16 साल की लड़की के बीच प्रेम संबंध पनप गए थे. दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे.उन्होंने कहा कि वे शादी करना चाहते थे, लेकिन माता-पिता को रिश्ता मंजूर नहीं था क्योंकि लड़की नाबालिग थी.
पुलिस ने जानकारी दी कि माता-पिता से अपने रिश्ते को मंजूरी नहीं मिलने पर लड़के और उसकी नाबालिग प्रेमिका ने स्कूल परिसर में ही जहर का सेवन कर लिया. घटना के तुरंत बाद दोनों को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान 12वीं कक्षा के 20 वर्षीय छात्र ने दम तोड़ दिया. वहीं, लड़की अभी भी अस्पताल में ही भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
निचलौल थाने के एसएचओ आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि लड़के के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








