
Longevity Tips: बिना पैसे खर्च किए पाएं लंबी उम्र! अपोलो डॉक्टर ने बताया लंबा जीने का 'फ्री' वाला तरीका
AajTak
हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल्स के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर कुमार के अनुसार, रोजाना 7 से 9 घंटे की नींद लेना जरूरी है. रिसर्च से पता चला है कि कम नींद लेने वालों की उम्र और हेल्थ पर बुरा प्रभाव पड़ता है. अगर आप हेल्दी और लंबी जिंदगी बिताना चाहते हैं तो अपनी स्लीप साइकिल को ठीक करें.
Longevity Tips: लंबी और हेल्दी लाइफ हर इंसान चाहता है, लेकिन खराब लाइफस्टाइल और डाइट की वजह से लोग अधिकतर बीमारियों से ही घिरे रहते हैं. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर डाइट, एक्सरसाइज और फिटनेस पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन एक जरूरी चीज है जिसे नजरअंदाज कर देते हैं. अगर आपको स्वस्थ और लंबी लाइफ जीनी है तो आप अभी अपनी इस खराब आदत को सुधारना होगा. हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल्स में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर कुमार के अनुसार, लंबी और स्वस्थ जिंदगी के लिए नींद सबसे ज्यादा जरूरी है.
डॉ. सुधीर कुमार ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट पोस्ट में बताया है कि लंबी और हेल्दी लाइफ के लिए डाइट और एक्सरसाइज से भी ज्यादा जरूरी नींद है. उन्होंने एक रिसर्च का जिक्र किया है, जिसमें साफ कहा गया है कि नींद का सीधा संबंध हमारी उम्र और सेहत से है.यह स्डटी स्लीप एडवांस नाम की मेडिकल जर्नल में पब्लिश हुई, इसमें अमेरिका के अलग-अलग इलाकों के लोगों की नींद और उनकी औसत उम्र का एनालाइज किया गया.
इस रिसर्च में सामने आया कि जो लोग रोजाना 7 घंटे से कम नींद लेते हैं, उनकी उम्र उन लोगों की तुलना में कम पाई गई, जो 7 से 9 घंटे की नींद लेते हैं. खास बात यह है कि यह असर तब भी दिखा, जब डाइट, एक्सरसाइज, आमदनी और हेल्थकेयर जैसी चीजों को ध्यान में रखा गया.
नींद सिर्फ आराम करने का समय नहीं है, बल्कि यह शरीर की एक बुनियादी जरूरत है. जब हम सोते हैं, तब शरीर खुद को रिपेयर करता है. दिल, दिमाग, इम्यून सिस्टम और मेटाबॉलिज्म सब नींद के दौरान बेहतर तरीके से काम करते हैं. अगर नींद पूरी न हो, तो धीरे-धीरे शरीर पर इसका बुरा असर दिखने लगता है.
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, वयस्कों के लिए 7 से 9 घंटे की नियमित नींद सबसे बेहतर मानी जाती है. यह कोई लग्जरी नहीं, बल्कि आपकी सेहत में किया गया एक निवेश है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










