
Lok Sabha Polls 2024: 'SC-ST और OBC का हक छीनकर मुस्लिमों को...', जेपी नड्डा का कांग्रेस पर बड़ा हमला
AajTak
लोकसभा चुनाव के बीच आरक्षण पर देश की सियासत गर्मा गई है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती है कि देश के संसाधनों पर पहला हक़ मुस्लिमों का है, जबकि पीएम मोदी कह रहे हैं कि देश के संसाधनों पर पहला हक गरीबों का है. देखें ये वीडियो.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











