
Lok Sabha Election Phase 6 Live Streaming: 8 राज्यों की 58 सीटों पर मतदान, यहां देखें हर अपडेट
AajTak
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 58 सीटों पर 25 मई को मतदान है. जिन उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है उनमें मेनका गांधी, मनोहर लाल खट्टर, महबूबा मुफ्ती, राज बब्बर, दिनेश लाल निरहुआ, धमेंद्र यादव, मनोज तिवारी समेत कई हाई-प्रोफाइल चेहरे शामिल हैं.
सात चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में आज यानी 25 मई को 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 58 सीटों पर मतदान है. छठे चरण में 889 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. इस चरण में बिहार की 8, हरियाणा की सभी 10, झारखंड की 4, दिल्ली की सभी 7, ओडिशा की 6, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 8 और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर वोटिंग है.
Chunav Live Streaming: कहां और कैसे देखें लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान की लाइव स्ट्रीमिंग?
छठे चरण के मतदान प्रतिशत समेत हर अपडेट जानने के लिए आप आजतक LIVE TV पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. इसके अलावा, आजतक के यूट्यूब चैनल पर भी लाइव प्रोग्राम देख सकते हैं. वहीं, आजतक की वेबसाइट पर भी आप चुनाव से संबंधित कई खबरें पढ़ सकते हैं.
Lok Sabha Chunav 2024: किस राज्य की कौन-सी सीट पर आज मतदान?
उत्तर प्रदेश को सबसे ज्यादा संख्या में नामांकन फॉर्म मिले. 14 संसदीय क्षेत्रों से 470 उम्मीदवार मैदान में हैं. इसके बाद हरियाणा में, 10 निर्वाचन क्षेत्रों से 370 नामांकन मिले हैं. बता दें कि लोकसभा चुनाव एक जून तक सात चरणों में हो रहे हैं, पांच चरणों का मतदान पहले ही पूरा हो चुका है. वोटों की गिनती 4 जून को होनी है.
छठे चरण में इन प्रमुख चेहरों पर रहेगी नजर

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










