
Lok Sabha Election Phase 2 Voting: 13 राज्य, 88 सीटें... लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में इन सीटों पर होगी नजर
AajTak
Kicker: Lok Sabha Election Phase 2 Voting Key Constituency: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और केरल समेत 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होना है. इस चरण में यूपी की मेरठ, बिहार की पूर्णिया, राजस्थान की कोटा, जोधपुर और बाड़मेर समेत कई सीटों से बड़े चेहरे मैदान में हैं.
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है. इस चरण में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की 8-8, बिहार की पांच सीटों के लिए वोटिंग होनी है. केरल की सभी 20, कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, मध्य प्रदेश की छह, असम की पांच, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ की तीन-तीन, मणिपुर, त्रिपुरा और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की एक-एक सीट के लिए दूसरे फेज में ही मतदान होगा. इस चरण में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला तक, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है.
दूसरे चरण की हॉट सीटें
दूसरे चरण में जिन 88 सीटों पर मतदान होना है, उनमें से कुछ सीटें किसी खास घटनाक्रम के कारण चर्चा में हैं तो कुछ बड़े नेताओं के चुनाव लड़ने की वजह से. आइए, नजर डालते हैं दूसरे फेज की ऐसी कुछ सीटों पर...
आउटर मणिपुर- हिंसा को लेकर चर्चा में रहे मणिपुर की आउटर मणिपुर सीट के लिए दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है.
वायनाड- केरल की वायनाड सीट से राहुल गांधी चुनाव मैदान में हैं. इस सीट से लेफ्ट ने राहुल के सामने एनी राजा और बीजेपी ने के सुरेंद्रन को उतारा है.
कोटा- कोटा सीट से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. ओम बिरला के सामने कांग्रेस ने बीजेपी छोड़ पार्टी में आए प्रह्लाद गुंजल को टिकट दिया है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







