
Lok Sabha Election 2024: मतदान केंद्रों पर शामियाना, पीने का पानी और पंखे... भीषण गर्मी और लू में वोटिंग के लिए EC की तैयारी
AajTak
देश में लोकसभा चुनाव के बीच भीषण गर्मी ने चुनाव आयोग की चिंता बढ़ा ही है. आम चुनाव के हर चरण से पहले गर्मी की स्थिति पर नजर रखने के लिए निर्वाचन आयोग ने टास्क फोर्स का गठन किया है. इसके अलावा आयोग ने गर्मी और लू से निपटने के लिए बैठक भी की थी, जिसमें मतदाताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई अहम फैसले किए गए हैं.
भारत में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं और ऐसे में देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी ने चुनाव आयोग की चिंता बढ़ा दी है. लोकसभा चुनाव के आगामी चरणों के लिए मौसम विभाग ने सामान्य मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. वहीं आम चुनाव के हर चरण से पहले गर्मी की स्थिति पर नजर रखने के लिए निर्वाचन आयोग ने टास्क फोर्स का गठन किया है. तेज गर्मी और लू की स्थितियों को देखते हुए चुनाव आयोग ने आईएमडी, एनडीएमए और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ सोमवार को बैठक की थी.गर्मी के बीच चुनाव आयोग की तैयारी बैठक में राजनीतिक दलों, सामाजिक सांस्कृतिक संस्थानों और नागरिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे, ताकि आगामी चुनाव में बढ़ रही गर्मी से लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े. इस बैठक में मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र और अन्य मौसम वैज्ञानिकों ने भी हिस्सा लिया था.
विशेषज्ञों के साथ हुई इस बैठक में आयोग ने इस विषय पर भी चर्चा की कि आखिर चुनावी मौसम में गर्मी के कारण घटते मतदान प्रतिशत के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं, ताकि बढ़ते तापमान और लू के झुलसाते थपेड़ों बीच मतदाताओं को सहूलियत प्रदान की जा सके और मतदान प्रतिशत पर भी कोई असर ना पड़े. मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने भरोसा जताया है कि वे जनता के साथ ही राष्ट्र और प्रदेश स्तर पर निर्वाचन आयोग को भी मौसम का पूर्वानुमान जारी कर रहे हैं और इस बाबत लगातार निर्वाचन आयोग के संपर्क में हैं. इसके अलावा मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, (एमओएचएफडब्ल्यू) के अपर सचिव, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के विभाग प्रमुख और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक ने भी हिस्सा लिया था.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक ने निर्वाचन आयोग को सूचित किया है कि 26 अप्रैल को होने वाले आम चुनाव के दूसरे चरण में गर्मी की लहर को लेकर कोई बड़ी चिंता करने की जरूरत नहीं है. वहीं दूसरे चरण के मतदान वाले 13 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में मौसम सामान्य रहने का पूर्वानुमान जताया गया है. इसके अलावा देश के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान और हीटवेव की स्थितियों को देखते हुए और गर्मी के मौसम के कारण किसी भी जोखिम को कम करने के उपायों पर चर्चा करने के लिए आयोग ने आज संबंधित एजेंसियों के साथ बैठक की थी.
इस बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त श्री राजीव कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार और श्री सुखबीर सिंह संधू के साथ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (एमओएचएफडब्ल्यू) के अपर सचिव, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के विभाग प्रमुख और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक ने भाग लिया था.
इस बैठक में निर्णय लिया गया है कि जरूरत पड़ने पर सभी विभाग के अधिकारियों का एक कार्य बल मौसम में किसी भी प्रकार के बदलाव और शमन उपायों के लिए मतदान के प्रत्येक चरण से पांच दिन पहले गर्मी की लहर व आर्द्रता के प्रभाव की समीक्षा करेगा. वहीं आयोग ने गृह मंत्रालय को निर्देश दिया है कि वह राज्यों में स्वास्थ्य अधिकारियों को जरूरी हिदायत दे कि वे चुनावी प्रक्रिया और मतदान को प्रभावित करने वाली हर स्थिति से निपटने के लिए साझा तैयारी रखें. मतदाताओं को मिलेंगी ये सुविधाएं इसके अलावा आयोग 16 मार्च 2024 को जारी अपनी सलाह के अनुसार मतदान केन्द्रों पर शामियाना, पीने के पानी, पंखे और अन्य आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं आदि सहित पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए राज्य के सीईओ के साथ अलग से समीक्षा करेगा. वहीं मतदान केन्द्र क्षेत्रों में गर्मी के प्रभाव को कम करने के लिए एहतियाती उपायों (क्या करें और क्या न करें) के लिए जनता के बीच आईईसी (सूचना, शिक्षा और संचार) गतिविधियां की जाएंगी.
बता दें कि आयोग मौसम की खबरों पर बारीकी से नजर रख रहा है और मतदान कर्मियों, सुरक्षा बलों, उम्मीदवारों और राजनीतिक दल के नेताओं के साथ-साथ मतदाताओं की सुविधा एवं हितों को सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






