
Lock Upp: 'नोरा फतेही ने भाव नहीं दिया', Azma Fallah के कमेंट पर भड़के Prince Narula, बोले- दोबारा पर्सनल गई तो...
AajTak
कंगना रनौत के शो लॉक अप में प्रिंस नरूला ने चैलेंजर बनकर एंट्री ली है. प्रिंस ने शो में शामिल होते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है. फैंस गेम में उन्हें देखने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं. इसी बीच अजमा फल्लाह संग प्रिंस की जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली.
कंगना रनौत का शो लॉकअप हर गुजरते दिन के साथ इंटरेस्टिंग होता जा रहा है. कंगना की जेल में अब रियलिटी शो के किंग प्रिंस नरूला ने धमाकेदार एंट्री ली है. जेल में कदम रखते ही प्रिंस के बाकी कैदियों के साथ झगड़े भी शुरू हो गए हैं. प्रिंस शो में पहले दिन से धमाल मचा रहे हैं. इसी बीच अजमा फल्लाह संग प्रिंस की लड़ाई भी देखने को मिली.
प्रिंस पर अजमा ने किया पर्सनल अटैक
लॉक अप में प्रिंस को देखकर अजमा फल्लाह, नोरा फतेही संग प्रिंस के रिश्ते पर कमेंट करने लगती हैं. दरअसल, प्रिंस और नोरा सलमान खान के शो बिग बॉस में एक ही सीजन में नजर आए थे. शो में दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं. अजमा इसी बात को लेकर प्रिंस पर कमेंट करती हुई नजर आईं. अजमा ने प्रिंस को कहा- प्रिंस नरूला को नोरा फतेही ने भाव नहीं दिया.
अजमा फल्लाह की इस बात पर प्रिंस काफी भड़क गए और उन्होंने अजमा को वॉर्न करते हुए कहा- बेटा अगर अब तू दोबारा पर्सनल गई ना, बहुत बुरा होगा. मैं एक मैरिड मैन हूं. शट अप. प्रिंस आगे गुस्से से अजमा से कहते हैं- तेरा सारा सामान उठाकर बाहर फेंक दूंगा मैं.
Jr NTR ने ली हनुमान दीक्षा, 21 दिन रहेंगे नंगे पैर, खाएंगे सात्विक खाना
बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में शाहरुख खान ने शहनाज गिल को प्यार से लगाया गले, फैंस बोले- बादशाह के साथ क्वीन

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










