
LKG के बच्चे की फीस 3.7 लाख... इतना महंगा हैदराबाद का स्कूल, शख्स का पोस्ट वायरल
AajTak
बच्चों की शिक्षा को लेकर माता-पिता की सबसे बड़ी चिंता उनके बेहतर भविष्य की होती है. बढ़ते कॉम्पिटिशन और कम होते जॉब अवसरों के बीच हर पैरेंट अपने बच्चों के लिए अच्छा स्कूल चाहता है. लेकिन जब शिक्षा इतनी महंगी हो जाए कि वे उसे अफोर्ड ही न कर पाएं, तब क्या हो?
बच्चों की शिक्षा को लेकर माता-पिता की सबसे बड़ी चिंता उनके बेहतर भविष्य की होती है. बढ़ते कॉम्पिटिशन और कम होते जॉब अवसरों के बीच हर पैरेंट अपने बच्चों के लिए अच्छा स्कूल चाहता है. लेकिन जब शिक्षा इतनी महंगी हो जाए कि वे उसे अफोर्ड ही न कर पाएं, तब क्या हो?
सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने कुछ ऐसा ही दुख इजहार किया. उसने दावा किया कि हैदराबाद में एलकेजी की फीस 2.3 लाख रुपये सालाना से बढ़कर 3.7 लाख रुपये हो गई है. इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया साइट एक्स पर यह विषय चर्चा में आ गया.
देखें पोस्ट
सोशल मीडिया पर दर्द छलका
माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर अविरल भटनागर ने लिखा कि भारत में महंगाई का असर सबसे ज्यादा एजुकेशन सेक्टर में पड़ा है. और हमारा ध्यान घर की कीमतों पर रहता है. उन्होंने बताया कि हैदराबाद में एलकेजी की फीस पहले के 2.3 लाख रुपये सालाना से बढ़कर 3.7 लाख रुपये हो गई है. हालांकि, उन्होंने अपने पोस्ट में यह नहीं बताया कि वे किस स्कूल का जिक्र कर रहे हैं.
LKG के बच्चे की फीस सुनकर चकरा जाएंगे आप

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










