
Liver Heath: लिवर को हेल्दी रखने के लिए खाएं ये फूड्स, Fatty Liver का खतरा रहेगा दूर
AajTak
Liver Heath: लिवर को हेल्दी रखने के लिए हमें कुछ फूड्स से दूरी बनानी चाहिए और कुछ फूड्स का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि ये फूड्स एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होते हैं और लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं.
Liver Heath: लिवर शरीर के कई अहम कामों को करता है जैसे प्रोटीन बनाना, गुड कोलेस्ट्रॉल मेंटेन करना, पित्त का उत्पादन, विटामिन, खनिज और यहां तक कि कार्बोहाइड्रेट का भंडारण करना. लिवर के स्वास्थ्य को बनाए रखने में भोजन की अहम भूमिका होती है.
कई खाद्य पदार्थों में ऐसे यौगिक होते हैं जो लिवर एंजाइम्स को बेहतर बनाने, चर्बी जमा होने से बचाने और सूजन व ऑक्सिडेटिव तनाव को कम करने में मददगार होते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि लिवर को स्वस्थ रखने में कौन से फूड्स मददगार होते हैं.
1. कॉफी कॉफी लिवर के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए सबसे अच्छी ड्रिंक्स में से एक है. कई अध्ययनों में यह साबित हो चुका है कि कॉफी पीने से लिवर को बीमारियों से बचा जा सकता है, यहां तक कि उन लोगों में भी यह असरदार है जिन्हें पहले से ही लिवर से जुड़ी समस्याएं हैं.
2016 के एक शोध पर किए गए अध्ययन से पता चला है कि कॉफी पीने से लिवर की पुरानी बीमारी से जूझ रहे लोगों में सिरोसिस या परमानेंट लिवर डैमेज का खतरा कम होता है.
2. ग्रेपफ्रूट ग्रेपफ्रूट को हिंदी में चकोतरा कहते हैं. यह एक स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर फल है. इसमें ढरों एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो प्राकृतिक रूप से लिवर की रक्षा करते हैं. चकोतरा में पाए जाने वाले दो मुख्य एंटीऑक्सिडेंट नारिंजिनिन (Naringenin)और नारिंजिन (Naringin) हैं.
2023 के एक अध्ययन के अनुसार, ये दोनों एंटीऑक्सिडेंट्स हेपेटिक फाइब्रोसिस नाम की खतरनाक लिवर डिसीस की ग्रोथ को कम करने में मदद कर सकते हैं.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








