
Liver Health: लिवर को रीसेट करने के लिए पिएं ये ड्रिंक, Fatty liver का खतरा होगा दूर
AajTak
Liver Health: अगर आप अपने लिवर को हेल्दी और फिट रखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको तुरंत अपने खानपान की आदतों में बदलाव कर लेना चाहिए. इसके साथ ही यहां हम आपको एक ऐसी ड्रिंक की जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिवर को रिसेट यानी पूरी तरह हेल्दी रखने में मददगार साथी हो सकती है.
Liver Health: लिवर शरीर के अहम अंग में एक है जो भोजन को पचाने, शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने, पाचन के लिए पित्त बनाने, भोजन से पोषक तत्वों को प्रॉसेस करने जैसे कई अहम किरदार अदा करता है. इसलिए हमारी भी जिम्मेदारी है कि हम लिवर को स्वस्थ रखने के लिए ऐसे फूड्स खाएं जो उसे फायदा पहुंचाते हैं.
हमारी खानपान की आदतें लिवर को कई तरह से नुकसान पहुंचाती हैं. फास्ट फूड्स का सेवन, तला-भुना खाना, ज्यादा मीठा खाना, शराब का सेवन जैसी कई आदतें लिवर को डैमेज करती हैं. यहां हम आपको आपके लिवर के लिए हेल्दी रखने वाली एक ऐसी चीज बता रहे हैं जिसका लोहा डॉक्टर भी मानते हैं.
लिवर के लिए कॉफी है वरदान
कॉफी दुनिया भर में सबसे पसंदीदा ड्रिंक्स में से एक है. ज्यादातर लोग ताजगी या एनर्जी लेवल बढ़ाने के लिए कॉफी पीते हैं लेकिन यह ड्रिंक आपके लिवर की हेल्थ के लिए भी फायदेमंद हो सकती है. कॉफी के लिवर हेल्थ पर होने वाले फायदों के बारे में बहुत स्टडी की गई है, खासकर सूजन कम करने और लिवर की बीमारी का खतरा कम करने में के मामले में. दुनिया भर के एक्सपर्ट्स भी अक्सर आपके लिवर के लिए कॉफी पीने के फायदों पर जोर देते हैं.
कॉफी लिवर के लिए वरदान की तरह है, खासकर उन लोगों के लिए जो लिवर की बीमारियों से जूझ रहे हैं. लेकिन आप स्वस्थ हैं तो भी कॉफी आपके लिए अच्छी हो सकती है.
जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंड एक्सपेरिमेंटल हेपेटोलॉजी में छपी एक स्टडी के मुताबिक, कॉफी लिवर एंजाइम (ALT, AST, और GGTP) के लेवल को बेहतर बनाने में मदद करती है, खासकर उन लोगों में जिन्हें लिवर की बीमारी का खतरा होता है. स्टडी में यह भी पता चला कि हर दिन 2 कप के करीब कॉफी पीने से फाइब्रोसिस और सिरोसिस के मामले कम होते हैं.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










