
Live: MP के सीहोर में 300 फीट गहरे बोरवेल से ढाई साल की सृष्टि को निकालने की जंग... सेना-NDRF के बाद रोबोटिक टीम भी पहुंची
AajTak
सीहोर के मुंगावली में मंगलवार को दोपहर 1 बजे ढाई साल की सृष्टि खेलते समय खेत में बने बोरवेल में बच्ची सृष्टि गिर गई थी. तब वह 20 फीट की गहराई पर फंसी थी. लेकिन वह अब खिसकते खिसकते 100 फीट की गहराई तक पहुंच गई है. बच्ची को निकालने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना की टीमें पिछले 48 घंटे से जुटी हैं.
मध्यप्रदेश के सीहोर में 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची को बचाने के लिए लगातार तीसरे दिन रेस्क्यू जारी है. बच्ची को बचाने के लिए गुरुवार सुबह रोबोटिक एक्सपर्ट की टीम भी रेस्क्यू अभियान से जुड़ गई है. बच्ची को पाइप के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है. बताया जा रहा है कि बच्ची को निकालने का काम और अधिक कठिन हो गया है क्योंकि वह और नीचे फिसल गई है. बच्ची करीब 100 फीट की गहराई में फंसी हुई है. बच्ची को बचाने के लिए सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें जुटी हैं.
दरअसल, सीहोर के मुंगावली में मंगलवार को ढाई साल की सृष्टि खेलते समय खेत में बने बोरवेल में बच्ची सृष्टि गिर गई थी. तब वह 20 फीट की गहराई पर फंसी थी. लेकिन वह अब खिसकते खिसकते 100 फीट की गहराई तक पहुंच गई है. सेना के जवानों ने बुधवार को बोरवेल में रॉड डालकर बच्ची को निकालने की कोशिश की. इससे बच्ची को 10 फिट तक निकाल लिया गया था, लेकिन अचानक बच्ची के कपड़े फट जाने से वह फिर नीचे चली गई.ं
बोरवेल के समानांतर की जा रही खुदाई
जानकारी के मुताबिक, जिस इलाके में बच्ची बोरबेल में गिरी है, वह पथरीला इलाका माना जाता है. जिसके कारण रेस्क्यू टीम को बच्ची तक पहुंचने में समय लग रहा है. मौके पर एसडीआरएफ, NDRF सेना के जवानों ने मोर्चा संभाल रखा है. दिल्ली से इमरजेंसी बोरवेल रेस्क्यू के लिए रोबोटिक टीम टीम भी मौके पर पहुंच गई है, बोरवेल में फंसी सृष्टि का अब रोबोट से रेक्स्यू करने की कोशिश शुरू होगी. इसके साथ ही बोरवेल के समानांतर खुदाई भी की जा रही है. जिससे बच्ची के पास पहुंचा जा सके. बच्ची के सकुशल बाहर आने की प्रार्थनाओं का दौर जारी है.
मशीनों के कंपन के चलते और नीचे फंसी बच्ची
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि बच्ची पहले बोरवेल में करीब 20 फीट की गहराई में फंसी थी, लेकिन बचाव कार्य में लगी मशीनों के कंपन के कारण वह और नीचे खिसक कर करीब 100 फीट नीचे पहुंच गई है, जिससे काम और मुश्किल हो गया है. शिवराज सिंह और अधिकारियों की टीम बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं. वे जिले के अधिकारियों के साथ भी संपर्क में हैं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








