
LIVE: स्वाति मालीवाल केस में आज CM केजरीवाल के माता-पिता से पूछताछ करेगी दिल्ली पुलिस
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के माता पिता से आज दिल्ली पुलिस पूछताछ करने वाली है. आम आदमी पार्टी (AAP) के सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल के माता-पिता ने पुलिस को पूछताछ के लिए 11.30 बजे का समय दिया है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के माता पिता से आज दिल्ली पुलिस पूछताछ करने वाली है. आम आदमी पार्टी (AAP) के सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल के माता-पिता ने पुलिस को पूछताछ के लिए 11.30 बजे का समय दिया है. इसलिए दिल्ली पुलिस की एक टीम आज पूछताछ के लिए सीएम केजरीवाल के घर पहुंचेगी.
बता दें कि स्वाति मालीवाल से कथित मारपीट के मामले में ये पूछताछ होनी है. पूछताछ के पीछे का कारण यह बताया जा रहा है कि जिस समय ये घटना घटी सीएम केजरीवाल के माता-पिता घर पर ही मौजूद थे. दरअसल, पुलिस इस मामले में घर में मौजूद सभी लोगों के बयान दर्ज करना चाहती है.
सीएम केजरीवाल ने एक दिन पहले ही दावा कर दिया था कि दिल्ली पुलिस अब उनके माता-पिता से पूछताछ करेगी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखते हुए उन्होंने कहा था,'दिल्ली पुलिस मेरे बूढ़े और बीमार माता-पिता से पूछताछ करने आएगी.'
बहस के बाद मारपीट करने का आरोप
सूत्रों के मुताबिक स्वाति मालीवाल ने मजिस्ट्रेट के सामने दिए अपने बयान में बताया है कि जब वो 13 मई को सीएम हाउस गई थीं, तब अरविंद केजरीवाल के माता और पिता और सुनीता केजरीवाल ब्रेकफास्ट कर रहे थे. स्वाति ने तीनों को मॉर्निंग विश किया था और फिर डायनिंग हाल में आ गई थीं, जहां बहस के बाद उनके साथ मारपीट की गई. बता दें कि AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में सीएम केजरीवाल के पीए विभव कुमार फिलहाल 5 दिनों की पुलिस हिरासत में हैं.
मामले की निष्पक्ष जांच हो: केजरीवाल

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










