
LIVE: सुबह-सुबह जेल से रिहा हुए अभिनेता अल्लू अर्जुन, बैक गेट से निकले बाहर, जेल में कटी एक्टर की रात
AajTak
पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान महिला की मौत के मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन जेल से रिहा हो गए हैं. एक्टर के पिता और ससुर उन्हें लेने हैदराबाद के चंचलगुडा सेंट्रल जेल पहुंचे. अल्लू अर्जुन को कल ही इस मामले में जमानत मिल गई थी, लेकिन इसके बाद भी उन्हें रात जेल में ही गुजारनी पड़ी.
पूरी रात जेल में रहने के बाद आखिरकार अल्लू अर्जुन आज (14 दिसंबर) सुबह करीब 6.40 बजे रिहा हो गए. एक्टर के पिता और फेमस फिल्म प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद के साथ-साथ एक्टर के ससुर कंचरला चंद्रशेखर अल्लू अर्जुन को रिसीव करने के लिए हैदराबाद के चंचलगुडा सेंट्रल जेल पहुंचे थे. बता दें कि पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान महिला की मौत के मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन को कल (13 दिसंबर) को गिरफ्तार किया गया था.
अल्लू अर्जुन को कल ही इस मामले में जमानत मिल गई थी, लेकिन इसके बाद भी उन्हें रात जेल में ही गुजारनी पड़ी. अभिनेता की जेल से रिहाई के बाद अब उनके फैंस और दर्शक खुश नजर आ रहे हैं. अल्लू अर्जुन की रिहाई पर उनके वकील अशोक रेड्डी ने कहा है कि कोर्ट के आदेश के मुताबिक अल्लू अर्जुन को कल (13 दिसंबर) ही रिहा कर देना चाहिए था. उन्होंने जो किया वह सही नहीं था. हम कानूनी तरीके से आगे बढ़ेंगे.
एक्टर के लिए तैयार किया गया था क्लास-1 बैरक
दरअसल, रात में कथित तौर पर कहा गया कि जमानत के आदेश की प्रतियां ऑनलाइन अपलोड नहीं होने के कारण अल्लू अर्जुन की रिहाई नहीं हो सकी. अधिकारियों ने उनके रहने के लिए क्लास-1 बैरक तैयार किया था. हालांकि, कल रात जब यह खबर सामने आई कि रात में अल्लू अर्जुन की रिहाई नहीं हो सकेगी, तब एक्टर के फैंस का गुस्सा नजर आने लगा. लोग चंचलगुडा जेल के बाहर इकट्ठा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था.
जानें, गिरफ्तारी से लेकर जेल तक क्या-क्या हुआ
बता दें कि अल्लू अर्जुन को शुक्रवार सुबह उनके घर से दोपहर 12 बजे गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद 4 बजे उन्हें लोकल कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया. इसके बाद एक्टर ने हाईकोर्ट में अपील की थी. 5 बजे तेलंगाना हाईकोर्ट ने जमानत दे दी. लेकिन पुलिस ने जिस तरह अल्लू अर्जुन को उनके घर से गिरफ्तार किया इस पर अभिनेता ने आपत्ति जताते हुए कई सवाल उठाए. तो गिरफ्तारी के तरीके से अल्लू अर्जुन भी खुश दिखाई नहीं दिए. इसी से जुड़ा वीडियो भी सामने आया, जिसमें अल्लू अर्जुन लिफ्ट में जाते दिख रहे हैं, जहां पहले अल्लू ने प्लेन टी-शर्ट पहनी थी, बाद में वो हुडी पहने बाहर आए. जिस पर लिखा था- 'फ्लावर नहीं फायर है'.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










