
LIVE: सरयू का किनारा, प्रभु राम का नारा... रामनवमी पर 2 लाख दीयों से जगमगा उठी अयोध्या नगरी
AajTak
भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या एक बार फिर आस्था और श्रद्धा की रोशनी में नहाई हुई है. रामनवमी के पावन अवसर पर अयोध्या में 2 लाख दीये जलाए गए हैं. अयोध्या का चप्पा-चप्पा दिव्य और भव्य नजर आ रहा है.
भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या एक बार फिर आस्था और श्रद्धा की रोशनी में नहाई हुई है. रामनवमी के पावन अवसर पर अयोध्या में 2 लाख दीये जलाए गए हैं. अयोध्या का चप्पा-चप्पा दिव्य और भव्य नजर आ रहा है. फिजाओं में भक्ति रस घुला हुआ है. मंदिरों में शंखनाद हो रहे हैं. सरयू तट दीयों की रोशनी से जगमगाता नजर आया. मानो अयोध्या की धरती श्रीराम के जन्म की खुशी में मुस्कुरा रही हो. पूरी अयोध्या आज राममय हो गई है.
अयोध्या में आज दोपहर 12 बजे से राम का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है. राममंदिर में पूजन-अर्चन आरती और सूर्य तिलक हुआ. दुनियाभर से जुड़े श्रद्धालुओं ने रामलला का सूर्य तिलक देखा. इससे पहले सुबह 9:30 बजे भगवान रामलला का विशेष अभिषेक हुआ, जो पूरे एक घंटे तक चला. इसके बाद उनका भव्य श्रृंगार किया गया.
यहां पढ़ें LIVE अपडेट्स...
- रामनवमी के अवसर पर अयोध्या के सरयू घाट पर संध्या आरती की गई. इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.
राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि आज सुबह भगवान राम का अभिषेक किया गया. सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक भगवान का श्रृंगार हुआ. उसके बाद प्रसाद लगा. चैत्र शुक्ल की नवमी पर दोपहर 12 बजे भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया. पहले जन्म की आरती की गई. भगवान को 56 प्रकार के भोग लगाए गए.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








