
LIVE: शिमला में भारी बारिश से शिवमंदिर ढहा, 50 श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका, 9 शव निकाले गए
AajTak
हिमाचल प्रदेश के शिमला में बड़ा हादसा हुआ है. यहां भारी बारिश के चलते भूस्खलन हो गया. भूस्खलन की चपेट में शिव मंदिर आ गया. ऐसे में सावन के सोमवार पर पूजा करने पहुंचे करीब 50 लोग मलबे में दब गए. इन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है.
हिमाचल प्रदेश के शिमला में बड़ा हादसा हुआ है. यहां भारी बारिश के चलते भूस्खलन हो गया. भूस्खलन की चपेट में शिव मंदिर आ गया. ऐसे में सावन के सोमवार पर पूजा करने पहुंचे करीब 50 लोग मलबे में दब गए. 9 शव निकाले जा चुके हैं. जबकि अन्य श्रद्धालुओं को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है.
बताया जा रहा है कि शिमला के समरहिल इलाके में ये हादसा हुआ. यहां शिव मंदिर भूस्खलन की चपेट में आ गया. इसके चलते करीब 50 लोग मलबे में दब गए. पुलिस और प्रशासन द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है.
सोलन में बादल फटने से भारी तबाही, 7 लोगों की मौत, 6 को किया गया रेस्क्यू हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्वीट कर कहा कि शिमला से दुखद खबर सामने आई है, जहां भारी बारिश के कारण समर हिल में शिव मंदिर ढह गया. अब तक नौ शव निकाले जा चुके हैं. स्थानीय प्रशासन मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए मलबे को हटाने के लिए तत्परता से काम कर रहा है.
Distressing news has emerged from Shimla, where the “Shiv Mandir” at Summer Hill collapsed as a result of the heavy rainfall. As of now, nine bodies have been retrieved. The local administration is diligently working to clear the debris in order to rescue individuals who may…
पहाड़ों पर कुदरत का कहर जारी

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








