
LIVE: लखनऊ के Levana होटल में भीषण आग, दो की मौत, दूसरी-तीसरी मंजिल पर फंसे कई लोग
AajTak
लखनऊ के हजरतगंज के होटल लेवाना में सोमवार सुबह आग लग गई है. जब आग लगी, तब होटल के अंदर कई गेस्ट मौजूद थे. उन्हें बाहर निकाला जा रहा है. मौके पर दमकल और प्रशासन के आला अधिकारी पहुंच गए हैं. पुलिस की मदद से लोगों को होटल से बाहर निकाला जा रहा है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक होटल में आग लगने से हड़कंप मच गया है. शहर के बीचों-बीच यानी हजरतगंज स्थित होटल लेवाना में सोमवार सुबह आग लग गई. जब आग लगी, तब होटल के अंदर कई गेस्ट मौजूद थे. उन्हें बाहर निकाला जा रहा है. मौके पर दमकल और प्रशासन के आला अधिकारी पहुंच गए हैं. अब तक दो लोगों की मौत हो गई है. इस घटना की जांच प्रमुख सचिव गृह, प्रमुख सचिव चिकित्सा व अन्य सीनियर अफसरों की उच्च स्तरीय कमेटी करेगी.
पुलिस की मदद से अब तक 15 लोगों को बाहर निकाला गया. इसमें से 9 लोगों की हालत गंभीर है. उन्हें सिविल अस्पताल में एडमिट कराया गया है. होटल की दूसरी और तीसरी मंजिल पर कई लोग फंसे हुए हैं. दूसरी मंजिल के एक कमरे में एक शख्स फंसा हुआ है, जिसके बाद मोबाइल नहीं है. गौर फरमाने वाली बात है कि लेवाना होटल को कुछ दिन पहले ही लखनऊ विकास प्राधिकरण ने नोटिस जारी किया. इसके बाद आज यह बड़ा हादसा हो गया.
अधिकारियों को CM योगी ने दिए निर्देश
घायलों से मुलाकात करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिविल अस्पताल पहुंच गए हैं. उन्होेंने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं. सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचने और राहत - बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है.
खिड़की तोड़कर बाहर निकाले जा रहे हैं गेस्ट
आग लगने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन होटल के अंदर धुएं का गुबार है. कमरों में फंसे लोगों को निकालने के लिए दमकल विभाग की टीम मशक्कत कर रही है. यहां तक की खिड़की तोड़े जा रहे हैं. कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है, लेकिन इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है. मौके पर दमकल विभाग की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां मौजूद हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










