
Live: मुंबई में कोरोना बेकाबू, 86 हजार से ज्यादा एक्टिव केस, बेड्स की संख्या बढ़ाने पर जोर
AajTak
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक की थी. इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों को उनकी कोरोना जांच की रिपोर्ट जल्द से जल्द दी जाए. इसके साथ ही लोगों को ऑक्सीजन, और बेड जैसी सुविधाएं जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाएं. इस बैठक में बीएमसी कमिश्नरर आईएस चहल भी शामिल थे.
कोरोना वायरस संक्रमण के चलते देश में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आ रहा है. महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 63,729 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 398 लोगों की मौत हुई है. वहीं,गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में कोरोना वायरस के 8,217 नए मामले सामने आए थे और 49 लोगों की मौत हुई थी. गुरुवार तक मुंबई में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 5,53,159 हो गए और मृतकों की संख्या 12,189 हो गई थी. आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में कोरोना के 86 हजार अधिक एक्टिव मामले हैं. महराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, में सबसे ज्यादा 63729 नए मामले सामने आए हैं और उत्तर प्रदेश में 27360 नए केस. दिल्ली में 19486 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं. जबकि छत्तीसगढ़ में 14912 नए मामले और कर्नाटक में 14859 नए मामले सामने आए हैं. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा मामले रिपोर्ट किए गए हैं. कुल नए मामलों में से 59.79 प्रतिशत मामले इन पांच राज्यों से ही हैं. अकेले महाराष्ट्र से 27.15 प्रतिशत नए मामले सामने आए हैं.
YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






