
LIVE: ममता से मिलने पहुंचे जूनियर डॉक्टर्स, पीड़िता की मां बोलीं- 5 सूत्रीय मांगों को स्वीकार करें सीएम
AajTak
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर के मामले को लेकर जूनियर डॉक्टर्स में आक्रोश है. सीएम ममता बनर्जी के साथ मीटिंग को लेकर जूनियर डॉक्टर सीएम आवास पर पहुंच गए हैं.
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर के मामले को लेकर जूनियर डॉक्टर्स में आक्रोश है. डॉक्टर पिछले 33 दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. वह अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, आज दिन में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों से मुलाकात की थी. उन्होंने कहा था कि मैं आपके विरोध को सलाम करती हूं. मैं एक छात्र नेता थी. उधर, सीएम ममता बनर्जी के साथ मीटिंग को लेकर जूनियर डॉक्टर सीएम आवास पर पहुंच गए हैं. इस दौरान पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज पंत, पश्चिम बंगाल के डीजी राजीव कुमार, पश्चिम बंगाल के प्रधान सचिव, स्वास्थ्य नारायण स्वरूप निगम और पश्चिम बंगाल की मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य बैठक के लिए पहुंचे हैं.
यहां पढ़ें LIVE अपडेट्स....
जूनियर डॉक्टर्स ने ये 5 मांगें रखी हैं. 1- ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर के बाद साक्ष्यों को "नष्ट" करने के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय हो और उन्हें सजा दी जाए. 2- मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. 3- कोलकाता के पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल और स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम के इस्तीफे की मांग की. 4- स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की जाए. 5- सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में "धमकी की संस्कृति" को खत्म किया जाए.
- एक पायलट पुलिस वाहन की सुरक्षा में लगभग 30 चिकित्सकों वाला प्रतिनिधिमंडल बैठक के निर्धारित समय से लगभग 45 मिनट बाद शाम लगभग 6:45 बजे बनर्जी के आवास पर पहुंचा. हालांकि सरकार ने बैठक के लिए 15 प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया था. स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय के बाहर अपने धरना स्थल से प्रस्थान करने से पहले प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे सरकार के समक्ष पहले रखी गई 5 मांगों से कम पर किसी भी चीज पर समझौता नहीं करेंगे.
- कोलकाता कांड की पीड़िता की मां ने कहा कि हम चाहते हैं कि सीएम जूनियर डॉक्टरों की 5 सूत्रीय मांगों को स्वीकार करें और समाधान निकालें. मैं देख रही हूं कि प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग सभी दोषी हैं. जूनियर डॉक्टर बहुत पीड़ित हैं, हम उनसे बात करके और उनकी मांगों को मानकर जल्द से जल्द समाधान चाहते हैं.
दिन में जूनियर डॉक्टर्स से क्या बोलीं ममता? शनिवार को दिन में जूनियर डॉक्टर्स से मुलाकात के दौरान ममता ने कहा था कि मैं आपके विरोध को सलाम करती हूं. मैं एक छात्र नेता थी. कल रात (शुक्रवार) बहुत भारी बारिश हुई. आप सो नहीं पाए, न ही मैं. यह 33 दिनों से जारी है. जब आप सोते हैं तो हम जागते हैं. मेरी पोस्ट नहीं, आप लोगों की पोस्ट बड़ी है. मैं शुक्रवार रात सो नहीं पाई क्योंकि आप सभी ने इस भारी बारिश में विरोध प्रदर्शन किया. आपने बहुत तकलीफ़ उठाई है. अगर आप प्रदर्शन खत्म करना चाहते हैं, तो मैं अपने अधिकारियों से बात करूंगी और आपकी मांगों का अध्ययन करूंगी.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








