
सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, कहा- अगली बार गोली माथे में मारेंगे
AajTak
लारेंस बिश्नोई गैंग ने एक बार सोनीपत में फायरिंग करवाई है. जिसकी जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर गैंग ने ली है. इसी के साथ गैंग ने सिंगर और रैपर बादशाह को भी चेतावनी दी है.
बॉलीवुड के फेमस सिंगर और रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक तरफ उनपर हरियाणा पुलिस की गिरफ्तारी की तलवार अटकी हुई हैं, तो वहीं दूसरी तरफ अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे दी है.
जानकारी के मुताबिक पानीपत में हुई एक फायरिंग के मामले की जिम्मेदारी लेते हुए बिश्नोई गैंग ने उनके लिए एक नोट भी जारी किया है.
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी बिश्नोई गैंग ने बादशाह के लिए जारी किए गए नोट में लिखा, 'जय महाकाल, जय श्रीराम. राम-राम सभी भाइयों को. आज असंध रोड, पानीपत में वेस्टर्न यूनियन (हवाला कारोबार) से जुड़े गैरी और शैंकी के ऑफिस पर जो फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी मैं रंदीप मलिक और अनिल पंडित (USA) लेता हूं. यह लोग हवाला के जरिए देश का पैसा विदेश भेजकर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे थे. हमने इन्हें पहले फोन करके चेतावनी भी दी थी, लेकिन इन्हें समझ नहीं आया. आज की घटना सिर्फ एक ट्रेलर है, पूरी पिक्चर अभी बाकी है. जो भी लोग हवाला का काम करते हैं, समय रहते सुधर जाएं, नहीं तो उनका अंजाम बहुत बुरा होगा.
वहीं बादशाह को धमकी देते हुए लिखा गया, 'सिंगर बादशाह, तूने हरियाणा की संस्कृति को खराब करने की कोशिश की है. 2024 में तेरे क्लब में तुझे ट्रेलर दिखाया था, अगली बार सीधे तेरे माथे में गोली मारेंगे..' इसके अलावा पोस्ट में Lawrence Bishnoi Group को सलाम लिखते हुए गैंगस्टरों के नाम भी लिखे गए हैं. बादशाह पर सख्ता महिला आयोग बता दें कि बादशाह इन दिनों हरियाणवी गाने टटीरी को लेकर बुरे फंसे हुए हैं. हरियाणा महिला आयोग ने इस मामले में काफी सख्त रुख अपनाया है. आयोग ने पुलिस को आदेश दिया है कि अगर बादशाह जांच में सहयोग नहीं करते तो उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए. इसी से साथ महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने ये भी आदेश दिया कि जरुरत पड़ने पर बादशाह का पासपोर्ट भी जब्त कर लिया जाए ताकि वह देश छोड़कर न जा सकें.

अहमदाबाद में एक खतरनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. निकोल इलाके में एक कार चालक ने बुजुर्ग को कार की बोनट पर लटकाकर करीब 500 मीटर तक गाड़ी दौड़ा दी. बुजुर्ग लगातार कार रोकने की गुहार लगाते रहे, लेकिन चालक नहीं रुका. पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर कार और चालक की तलाश शुरू कर दी है.

बीजेपी असम विधानसभा चुनावों की तैयारी जोरशोर से कर रही है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम का दौरा कर कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं. सिलचर में उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने असम के लिए 47 हजार 600 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की घोषणा की है. .

15 दिनों के लंबे ब्लॉकेज के बाद होर्मुज की समुद्री सीमा से एक भारतीय झंडे वाला जहाज LPG गैस लोडेड होकर सुरक्षित गुजर गया है. इस जहाज का नाम शिवालिक है और यह बिना किसी विशेष सुरक्षा के होर्मुज पार कर रहा है. सूत्रों ने बताया है कि भारतीय नौसेना का युद्धपोत अरब सागर में स्टैंडबाय मोड में तैनात है और निगरानी रख रही है.










