
LIVE टीवी पर खुद को थप्पड़ मारने लगी रिपोर्टर, फिर बताई वजह- VIDEO वायरल
AajTak
इस रिपोर्टर का नाम एंड्रिया क्रॉथर है. वो ऑस्ट्रेलिया के टुडे शो में काम करती हैं. इस घटना के बाद अपने अगले लाइव ब्रोडकास्ट में एंड्रिया को हेडपीस पहने देखा गया है. उन्होंने घटना के पीछे की वजह भी बताई है.
सोशल मीडिया पर एक रिपोर्टर का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें उसे लाइव शो में खुद को थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है. इसे देख शो में मौजूद बाकी सभी लोग हैरान रह जाते हैं. हालांकि बाद में उसके खुद को थप्पड़ मारने की वजह भी सामने आई. रिपोर्टर के मुंह पर मच्छर उड़ रहा था. उसे भगाने के चक्कर में उसने अपनेआप को ही थप्पड़ मार लिया. इस रिपोर्टर का नाम एंड्रिया क्रॉथर है. वो ऑस्ट्रेलिया के टुडे शो में काम करती हैं. इस घटना के बाद अपने अगले लाइव ब्रोडकास्ट में एंड्रिया को हेडपीस पहने देखा गया है.
वो हाल में ही ब्रिस्बेन में आई बाढ़ पर रिपोर्ट करने के लिए ग्राउंड पर गई थीं. जब वो लाइव ऑन एयर थीं तभी अचानक एक मच्छर उनके चेहरे पर आ गया. उन्होंने उस पर झपट्टा मारा लेकिन वो इससे पूरी तरह से चूक गईं. इस बीच उन्होंने खुद को ही थप्पड़ मार लिया. ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई. फिर एंड्रिया तुरंत कैमरे से दूर चली गई थीं. हालांकि उन्होंने बाद में इस घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. जिस पर लोग कमेंट करते हुए खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
वीडियो शुरू होने से पहले, होस्ट कार्ल स्टेफनोविक कहते हैं, 'आज एक छोटी सी मजेदार बात हुई, एंड्रिया क्रॉथर, जो शो में हमारे पत्रकारों में से एक हैं, वो ब्रिस्बेन में बाढ़ के पानी को कवर कर रही थीं, जो एक शानदार काम है. लेकिन वहां बहुत उमस थी और भयानक (कीड़े) भी थे, जैसे कि मच्छरों की आवाज सुनाई दे रही थी. तभी यहां उनका एक लाइव रिपोर्ट के दौरान ऑनएयर एक मच्छर से सामना हुआ. आपके घर तक खबर पहुंचाने के लिए पत्रकारों को कई तरह के खतरों का सामना करना पड़ता है.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










