
LIVE: गुरु तेग बहादुर के 350वें शहादत वर्ष का समापन समारोह, शामिल हुए केजरीवाल और मान
AajTak
श्री आनंदपुर साहिब में नौवें सिख गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की 350वीं शहीदी शताब्दी का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कार्यक्रम में पहुंचकर श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर अखंड पाठ के भोग, पौधारोपण और ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया.
पंजाब के आनंदपुर साहिब में मंगलवार को सिख धर्म के नौवें गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की 350वीं शहीदी शताब्दी के समापन समारोह का आयोजन किया गया. इस ऐतिहासिक अवसर पर पंजाब और देशभर से लोग पहुंचो और श्रद्धा और सम्मान के साथ गुरु साहिब की शिक्षाओं को याद किया.
समारोह में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी शताब्दी को समर्पित श्री अखंड पाठ साहिब जी के ‘भोग’ डाले गए। इस सौभाग्य समय में हाज़िरी लगा कर धन्य महसूस कर रहा हूं."
अरविंद केजरीवाल ने गुरु साहिब की बलिदान परंपरा, मानवता और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के संदेश को हमेशा याद रखने की अपील की.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी समारोह में शिरकत की और पौधारोपण किया. उन्होंने एक्स पोस्ट में बताया कि गुरु तेग बहादुर जी की शहादत वर्षगांठ पर बड़े ब्लड डोनेशन कैंप और पौधे लगाने की विशेष मुहिम की शुरुआत की गई है. सीएम भगवंत मान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और सेवा का यह अभियान गुरु साहिब की शिक्षाओं से प्रेरित है.
कार्यक्रम के दौरान कीर्तन, अरदास, सामुदायिक सेवा और ऐतिहासिक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई, जिसमें गुरु साहिब के जीवन, दर्शन और शहादत के महत्व को प्रस्तुत किया गया. स्थानीय प्रशासन और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने शांतिपूर्ण और व्यवस्थापूर्ण आयोजन सुनिश्चित किया.
गौरतलब है कि गुरु तेग बहादुर साहिब जी ने 1675 में धार्मिक स्वतंत्रता और मानव अधिकारों की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर कर दिए थे. उनकी शहादत को आज भी साहस, त्याग और मानवता की सर्वोच्च मिसाल माना जाता है. पंजाब सरकार ने इस अवसर को यादगार बनाने के लिए कई सामाजिक, धार्मिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की योजना बनाई है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









