
List of Cancelled Trains: इस रूट पर 29 अप्रैल तक रद्द रहेंगी ये 14 ट्रेनें, रेलवे ने जारी की लिस्ट
AajTak
Bhartiya Railways: यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे लगातार कार्य करता रहता है. इस कारण से कई बार रेलवे को कई ट्रेनें रद्द करनी पड़ती हैं. हालांकि, यात्रियों को परेशानी न हो इसलिए रेलवे पहले ही रद्द ट्रेनों की लिस्ट जारी कर देता है. इसी कड़ी में रेलवे ने 14 रद्द की गई ट्रेनों की लिस्ट जारी की है.
भारतीय रेलवे ट्रेनों को सुरक्षित और तीव्र गति से चलाने के लिए रेलवे ट्रैक का नवीनीकरण करता रहता है. इसी कड़ी में पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर कैंट स्टेशन पर ट्रैक के नवीनीकरण का कार्य किया जाना है, जिसके चलते 15 से 29 अप्रैल 2023 तक कुछ रूट्स को ब्लॉक किया जाना है. रेलवे ट्रैक के नवीनीकरण के कारण गोरखपुर कैंट स्टेशन से होकर गुजरने वाली 14 गाड़ियों को रद्द करने का फैसला किया है. अगर आप आने वाले दिनों में इस रूट से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में सफर करने वाले हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. हम आपको उन सभी ट्रेनों की लिस्ट दे रहे हैं जो प्रभावित रहेंगी.
इस बारे में पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि संरक्षित ट्रेन संचालन के लिए रेल पथ का सुदृढ़ होना जरूरी है. इसे सुनिश्चित करने के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा संरक्षा के दृष्टिकोण से गाड़ियों की गति बढ़ाने, संचलन समय में बचत हेतु ट्रैक नवीनीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि गोरखपुर कैंट स्टेशन पर ट्रैक नवीनीकरण का कार्य पुरा होने पर रेलपथ की संरक्षा सुदृढ़ होगी और गाड़ियां इस स्टेशन से अधिकतम गति सीमा से संरक्षित रूप से गुजरेगी.
यह ट्रेनें रहेंगी रद्द > गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 05156 गोरखपुर-छपरा विशेष गाड़ी 15 से 29 अप्रैल तक रद्द रहेगी.
> छपरा प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 05155 छपरा-गोरखपुर विशेष गाड़ी 15 से 29 अप्रैल तक रद्द रहेगी.
> गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 05447 गोरखपुर-गोंडा विशेष गाड़ी 15 से 29 अप्रैल तक रद्द रहेगी.
> गोंडा से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 05448 गोंडा-गोरखपुर विशेष गाड़ी 15 से 29 अप्रैल तक रद्द रहेगी.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









