
LIC की नई ‘बीमा ज्योति पॉलिसी’, जानें क्या है रिटर्न बेनेफिट समेत पूरी जानकारी
AajTak
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने नई ’बीमा ज्योति प्लस’ पॉलिसी पेश की है. इस पॉलिसी में कंपनी ने मृत्यु पर बीमा लाभ के साथ-साथ मैच्योरिटी पर गारंटीड टैक्स फ्री रिटर्न की पेशकश की है. जानें इस पॉलिसी से जुड़ी पूरी जानकारी...
LIC की इस पॉलिसी को 15 से 20 वर्ष की अवधि के लिए लिया जा सकता है. लेकिन प्रीमियम भुगतान की अवधि को पॉलसी अवधि से 5 साल कम रखा गया है. उदाहरण के लिए यदि कोई व्यक्ति 17 साल की अवधि के लिए पॉलिसी खरीदता है तो उसे 12 वर्ष तक ही प्रीमियम का भुगतान करना होगा. (Photo:File) एलआईसी की ये पॉलिसी तीन महीने यानी 90 दिन के बच्चे से लेकर 60 वर्ष की उम्र के व्यक्ति तक के लिए ली जा सकती है. जबकि पॉलिसी के मैच्योर होने की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतक उम्र 75 वर्ष है. (Photo:File) इस पॉलिसी पर कंपनी की ओर से लोन की सुविधा दी गई है. यदि बीमा धारक को पॉलिसी अवधि के बीच में लोन की जरूरत पड़ती है तो वह बीमित राशि के बदले ऋण उठा सकता है. (Photo:File)
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









