
LIC की इस स्कीम में रोजाना करें 200 रुपये जमा, एकमुश्त मिलेगा 28 लाख!
AajTak
एक ओर जहां हर रोज 200 रुपये की बचत के जरिए 28 लाख का फंड जमा हो सकता है तो वहीं इस प्लान में निवेश करने वालों को रिस्क कवर भी मिल जाता है. LIC की इस स्कीम में निवेश करने के लिए मिनिमम आयु सीमा 12 साल तय की गई है.
देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए नए प्लान पेश करती है. यह स्कीम छोटी बचत के साथ ही तगड़ा रिटर्न भी देती हैं. आज ऐसी ही एक शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं. यह एलआईसी की जीवन प्रगति (LIC Jeevan Pragati) पॉलिसी है. इस योजना में आप हर रोज 200 रुपये की बचत करके 28 लाख रुपये पा सकते हैं.
12 से 45 साल के लिए ये पॉलिसी पॉलिसी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये पॉलिसी आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है. LIC Jeevan Pragati प्लान में निवेशकों को कई शानदार फायदे मिलते हैं. एक ओर जहां हर रोज 200 रुपये की बचत के जरिए 28 लाख का फंड जमा हो सकता है तो वहीं इस प्लान में निवेश करने वालों को रिस्क कवर भी मिल जाता है. LIC की इस स्कीम में निवेश करने के लिए मिनिमम आयु सीमा 12 साल तय की गई है, जबकि अधिकतम 45 साल है.
कैसे जमा कर सकते हैं 28 लाख का फंड? भारतीय जीवन बीमा निगम की इस खास जीवन प्रगति पॉलिसी लेने वालों को अच्छे रिटर्न के साथ ही लाइफटाइम सिक्योरिटी भी मिलती है. इस पॉलिसी के तहत जमा होने वाले फंड का कैलकुलेशन देखें तो अगर कोई भी पॉलिसी होल्डर हर रोज 200 रुपये के हिसाब से इस पॉलिसी में निवेश करता है तो महीने में वो 6000 रुपये का निवेश करता है. ऐसे में देखें तो साल में 72,000 रुपये जमा होंगे. अब इस स्कीम में 20 साल तक जमा करने पर आप कुल 14,40,000 रुपये का निवेश करेंगे. वहीं सभी फायदे को जोड़ दिया जाए तो यह अमाउंट 28 लाख रुपये होगा.
हर पांच साल में बढ़ेगा रिस्क कवर एलआईसी जीवन प्रगति प्लान की खासियत है कि इसमें निवेशकों का रिस्क कवर हर पांच साल में बढ़ता है. मतलब ये कि आपको मिलने वाला अमाउंट पांच साल में बढ़ जाता है. डेथ बेनिफिट्स में पॉलिसीधारक की मौत हो जाने के बाद इंश्योरेंस की रकम, सिंपल रिवर्सनरी बोनस और फाइनल बोनस को जोड़कर एक साथ पेमेंट किया जाता है.
कैसे बढ़ता है कवरेज? जीवन प्रगति पॉलिसी का टर्म न्यूनतम 12 साल और अधिकतम 20 साल है. इस पॉलिसी को 12 साल से लेकर 45 साल तक के लोग खरीद सकते हैं. आप इस पॉलिसी का प्रीमियम तिमाही, छमाही और सालाना के आधार पर सकते हैं. इस पॉलिसी का मिनिमम सम एश्योर्ड 1.5 लाख रुपये है और अधिकतम की कोई सीमा नहीं है. मान लीजिए कि किसी ने दो लाख रुपये की पॉलिसी खरीदी, तो इसका डेथ बेनिफिट पहले पांच साल के लिए सामान्य ही रहेगा. इसके बाद छह साल से 10 साल के लिए कवरेज 2.5 लाख रुपये हो जाएगा. वहीं, 10 से 15 साल में कवरेज बढ़कर तीन लाख रुपये हो जाएगी. इस तरह पॉलिसीधारक का कवरेज बढ़ता जाएगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










