
LGP Shortage: मिडिल ईस्ट में जंग का भारत पर नहीं होगा असर, LPG की भी कोई कमी नहीं, सरकार ने उठाए बड़े कदम
ABP News
LGP Shortage: सरकार ने 8 मार्च को LPG कंट्रोल ऑर्डर जारी किया था. इसके तहत सभी रिफाइनरियों और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स को निर्देश दिया गया है कि वे LPG उत्पादन अधिकतम करें.
पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव के बीच देश में LPG की किल्लत की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं. इन खबरों को लेकर आम लोगों में डर का माहौल बन गया है, लेकिन केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि घरेलू उपभोक्ताओं को LPG की कोई कमी नहीं होगी.
केंद्रीय गृह सचिव ने देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और DGP के साथ एक अहम बैठक की. इस बैठक में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के सचिव भी मौजूद रहे.
सरकार ने 8 मार्च 2026 को LPG कंट्रोल ऑर्डर जारी किया था. इसके तहत सभी रिफाइनरियों और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स को निर्देश दिया गया है कि वे LPG उत्पादन अधिकतम करें और घरेलू उपभोक्ताओं की सप्लाई को प्राथमिकता दें. इस आदेश के तहत होटलों और रेस्टोरेंट जैसे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को LPG सप्लाई पर पाबंदी लगाई गई है. हालांकि अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को इससे बाहर रखा गया है उनकी सप्लाई पहले की तरह जारी रहेगी.
केंद्र ने राज्यों को क्या निर्देश दिए?













